ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

पटना : जमीन कब्जे को लेकर दो गुटों में फायरिंग, थानेदार को जानकारी तक नहीं

PATNA : राजधानी पटना में कानून व्यवस्था की स्थिति क्या है इस बात का अंदाजा आपको हर दिन होने वाली अपराधिक घटनाओं और दूसरे मामलों को लेकर लग सकता है। पटना के राजीव नगर इलाके में शुक्रवार को दो गुटों

पटना : जमीन कब्जे को लेकर दो गुटों में फायरिंग, थानेदार को जानकारी तक नहीं
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में कानून व्यवस्था की स्थिति क्या है इस बात का अंदाजा आपको हर दिन होने वाली अपराधिक घटनाओं और दूसरे मामलों को लेकर लग सकता है। पटना के राजीव नगर इलाके में शुक्रवार को दो गुटों के बीच फायरिंग हुई। पांच से छह राउंड गोलियों की आवाज स्थानीय लोगों ने सुनी लेकिन पटना पुलिस को इसकी जानकारी तक नहीं। राजीव नगर इलाके के नेपाली नगर में आवास बोर्ड की जमीन पर कब्जे को लेकर दो गुटों में भिड़ंत की खबर है।


दरअसल राजीव नगर और खास तौर पर आवास बोर्ड की जमीन पर कब्जे को लेकर हर हफ्ते कोई न कोई घटना होती रहती है। शुक्रवार की शाम की ऐसी घटना हुई इस घटना में दो गुटों के बीच जमकर फायरिंग भी हुई। हालांकि राजीव नगर के थानेदार सरोज कुमार ने फायरिंग की बात को खारिज किया है।  उनके मुताबिक दो गुटों के लिए लोग जमीन पर कब्जे के लिए जमे हुए थे। पुलिस को जानकारी मिली तो मौके पर पहुंची लेकिन तब तक दोनों गुट वहां से निकल चुके थे।


चंद रोज पहले ही राजीव नगर थाना इलाके में ही जमीन कब्जे को लेकर गोलीबारी की घटना हुई थी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। नेपाली नगर और उसके आसपास के इलाकों में गोलीबारी की घटना आम हो चुकी है और जमीन को लेकर यहां किसी भी दिन कोई बड़ी घटना हो सकती है।

टैग्स