ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

गर्लफ्रेंड को गोली मारने के बाद खुदकुशी करने वाले चेतन ने 5 दिन में 293 बार किया था निधी को कॉल, FSL खोलेगा वारदात की पूरी कहानी

PATNA : गर्लफ्रेंड को गोली मारने के बाद खुद खुदकुशी करने वाले चेतन ने पहले ही पूरी प्लानिंग बना ली थी. जिसके बाद वह देर रात की बस लेकर सीतामढ़ी से सीधे पटना प्रेमिका के घर पहु

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : गर्लफ्रेंड को गोली मारने के बाद खुद खुदकुशी करने वाले चेतन ने पहले ही पूरी प्लानिंग बना ली थी. जिसके बाद वह देर रात की बस लेकर सीतामढ़ी से सीधे पटना प्रेमिका के घर पहुंचा और खुनी वारदात को चंद मिनटों में अंजाम दे दिया. 

पांच दिन में किया प्रेमिका को 293 कॉल
जांच में यह बात सामने आई है कि पांच दिन में चेतन ने निधी को 293 बार कॉल किया था. पर निधी ने कुछ ही कॉल उठाए थे और उसके बाद जल्दी से फोन रख देती थी. 

घटना के दिन के पहली वाली रात को भी चेतन ने निधी को कॉल किया था. जब निधी ने फोन उठाया तो चेतन ने उससे पूछा कि तुम मेरा फोन क्यों नहीं उठा रही हो. इस पर निधी ने चेतन को गालियां देनी शुरू कर दी. जिसके बाद चेतन ने फोन काट दिया और बस लेकर पटना पहुंच गया और निधी के घर पहुंच उसे गोली मारकर खुद खुदकुशी कर ली. पटना आने के दौरान चेतन ने एक बार भी निधी को कॉल नहीं किया. 

पुलिस अब जल्द ही दोनों के फोन को एफएसएल के लिए भेजेगी. जिसके बाद इस कांड का खुलासा होगा.अभी दोनों का फोन बंद है. पासवर्ड के बिना फोन खोला भी नहीं जा सकता है.