ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

पटना : भांजे के प्यार में मामी हुई दीवानी, तो रच दी इतनी बड़ी साजिस, पुलिस ने किया खुलासा

PATNA : बिहार के फतेहपुर में सोमवार की रात मामी के प्यार में पागल भांजे ने ही अपने दोस्त के साथ मिलकर मामा की हत्‍या कर दी. इस घटना का बुधवार को पर्दाफाश हो गया. दीदारगंज पुलिस

पटना : भांजे के प्यार में मामी हुई दीवानी, तो रच दी इतनी बड़ी साजिस, पुलिस ने किया खुलासा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार के फतेहपुर में सोमवार की रात मामी के प्यार में पागल भांजे ने ही अपने दोस्त के साथ मिलकर मामा की हत्‍या कर दी. इस घटना का बुधवार को पर्दाफाश हो गया. दीदारगंज पुलिस के समक्ष मृतक की पत्‍नी, भांजे और  दोस्‍त ने अपना जुर्म कबूल किया. हत्‍याकांड में मृतक सूरज की पत्नी काजल देवी, भांजा आकाश और दोस्त अजीत कुमार गिरफ्तार हैं.


बता दें महिला ने भांजे के प्यार में इस कदर पागल हुई कि उससे शादी करने के लिए अपने पति की हत्या करवा दी. पुलिस ने मृतक सूरज की पत्नी, भांजे और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है. इसबात का खुलासा पुलिस ने तीनों की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद किया. थानाध्यक्ष चेतनानंद झा ने बताया कि हत्याकांड में सूरज की पत्नी काजल देवी, भांजे आकाश और उसके दोस्त अजीत कुमार की गिरफ्तारी हुई है. सूरज की हत्या 7 फरवरी सोमवार की शाम गला रेत कर की गई थी. 


वहीं सव की पहचान नहीं हो प् रही थी. पुलिस ने उसकी फोटो पटना के थाना ग्रुप में डाला था. जिसके बाद उसकी पहचान हो सकी. मृतक के भाई ने बताया कि वह 6 फरवरी से लापता था. बताया जा रहा है पत्नी से भांजे को लेकर विवाद की वजह से वह पिछले कई दिनों से गौरीचक थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर ससुराल में रह रहा था. सूरज स्टेशन पर पोल्दारी का काम करता था. परिवार वालों ने पुलिस को बताया था कि पत्नी काजल देवी का चाल चलन ठीक नहीं है. वह पति सूरज का दामन छोड़ आकाश से शादी करने को बेताब थी. पुलिस ने बताया कि पत्नी को जब लगा कि सूरज मानने को तैयार नहीं और वह उसके प्यार में रोड़ा है तब इनलोगों उसे जिंदगी से हटा देने की साजिश रची.