ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

पति के सरकारी नौकरी पर थी पत्नी की नजर, प्रेमी के साथ रंगरेलियां मनाने के लिए मौत के घाट उतारा

PATNA: बिहार पुलिस में भवन निर्माण विभाग पटना के क्लर्क पप्पू की हत्या का खुलासा पुलिस ने किया है। पुलिस ने बताया कि पप्पू की हत्या उनकी पत्नी नेहा ने शूटरों से करवाई थी। पप्पू से

पति के सरकारी नौकरी पर थी पत्नी की नजर, प्रेमी के साथ रंगरेलियां मनाने के लिए मौत के घाट उतारा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार पुलिस में भवन निर्माण विभाग पटना के क्लर्क पप्पू की हत्या का खुलासा पुलिस ने किया है। पुलिस ने बताया कि पप्पू की हत्या उनकी पत्नी नेहा ने शूटरों से करवाई थी। पप्पू से शादी के बावजूद नेहा का चक्कर राजन कुमार से चल रहा था। शादीशुदा नेहा अपने प्रेमी राजन के साथ रंगरेलियां मनाना चाहती थी उसकी नजर अपने पति पप्पू की सरकारी नौकरी पर थी। उसने षड्यंत्र रचते हुए अपने पति को रास्ते से हटाने में लग गयी। 


वह चाहती थी पति की मौत के बाद उसे अनुकंपा पर नौकरी हो जाएगी फिर वो अपने प्रेमी राजन के साथ शादी कर लेगी। उसने जो कुछ सोचा उसे अंजाम देने में लग गयी। सबसे पहले उसने पति को रास्ते से हटाने के लिए शॉर्प शूटरों को एक लाख रुपये में सुपारी दे दी। भवन निर्माण विभाग पटना के क्लर्क पप्पू की शूटरों ने हत्या कर दी थी। इस घटना की जांच में जुटी पुलिस ने जब मृतक की पत्नी का कॉल डिटेल खंगाला तो पता चला कि मृतक पप्पू की पत्नी नेहा की बात सबसे ज्यादा राजन नाम के युवक से होती है। 


पुलिस ने राजन को हिरासत में लिया और जब उससे कड़ाई से पूछताछ की तब राजन ने पूरी बात पुलिस बतायी। पुलिस को जैसे ही मामला समझ में आया उसने मृतक की पत्नी नेहा और उसके प्रेमी राजन को गिरफ्तार कर लिया। इस तरह पत्नी और प्रेमी की साजिश का खुलासा किया गया। दानापुर एएसपी अभिनव धीमान ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों ने अपना गुनाह स्वीकारा है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


बता दें कि बीते 5 दिसंबर की रात करीब 9 बजे सरकारी कर्मचारी पप्पू कुमार की  हत्या कर दी गई थी। खगौल थाना क्षेत्र के दल्लूचक चरघरवा मोड़ के पास उनकी गोली मारकर हत्या की गयी थी। इस घटना को अंजाम देने के लिए पत्नी ने ही सुपारी दी थी। वह चाहती थी कि पति की मौत के बाद उसे सरकारी नौकरी मिल जाएगी। फिर वह अपने प्रेमी राजन के साथ शादी रचा लेगी लेकिन उसके इस षड्यंत्र का खुलासा पटना पुलिस ने कर लिया है। उसके मंसूबे पर पानी फेरते हुए पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 



टैग्स