ब्रेकिंग
कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने 10 लाख रुपये और बुलेट की मांग को लेकर हत्या का लगाया आरोपसुबह-सुबह चाचा लगा रहे थे झाड़ू, तभी भतीजे ने चला दी गोली; हालत गंभीरचीनी महंगी होने का एथेनॉल से नहीं है कनेक्शन! केंद्र ने बताया क्यों बढ़े दाम, त्योहार से पहले जानें पूरी वजह7 मौतों के बाद अशोकधाम में बड़ा बदलाव! चौथी सोमवारी पर अरघा से जलाभिषेक, जिगजैग रूट से होगी एंट्रीBihar News : 20 रुपये में बिकता था अश्लील वीडियो! टेलीग्राम से चलता था पूरा खेल, 1200 से ज्यादा वीडियो की खरीद-बिक्री का खुलासाकमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने 10 लाख रुपये और बुलेट की मांग को लेकर हत्या का लगाया आरोपसुबह-सुबह चाचा लगा रहे थे झाड़ू, तभी भतीजे ने चला दी गोली; हालत गंभीरचीनी महंगी होने का एथेनॉल से नहीं है कनेक्शन! केंद्र ने बताया क्यों बढ़े दाम, त्योहार से पहले जानें पूरी वजह7 मौतों के बाद अशोकधाम में बड़ा बदलाव! चौथी सोमवारी पर अरघा से जलाभिषेक, जिगजैग रूट से होगी एंट्रीBihar News : 20 रुपये में बिकता था अश्लील वीडियो! टेलीग्राम से चलता था पूरा खेल, 1200 से ज्यादा वीडियो की खरीद-बिक्री का खुलासा

नाचने से मना किया तो किन्नर को मारी गोली, घटना को लेकर खासा आक्रोश

KHUSRUPUR: पटना के खुशरूपुर में बीती रात एक किन्नर को गोली मारे जाने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि डांस प्रोग्राम खत्म होने के बाद वह घर जा रही थी लेकिन कुछ लोग उसे

नाचने से मना किया तो किन्नर को मारी गोली, घटना को लेकर खासा आक्रोश
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KHUSRUPUR: पटना के खुशरूपुर में बीती रात एक किन्नर को गोली मारे जाने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि डांस प्रोग्राम खत्म होने के बाद वह घर जा रही थी लेकिन कुछ लोग उसे और नाचने को कह रहे थे। जब उसने नाचने से मना कर दिया तो जमकर पिटाई की गयी और विरोध करने पर मनचलों ने गोली मार दी। इस घटना से किन्नर समुदाय में खासा आक्रोश है। किन्नर समाज की मुखिया ने थाने में केस दर्ज कराया है और पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।


घटना तब हुई जब जिउतिया पर्व के मौके पर हेमजापुर में उत्सव मनाया जा रहा था। इस मौके पर डांसरों को भी बुलाया गया था। देर रात नाच गान का कार्यक्रम चल रहा था। डांसर मुस्कान किन्नर इस उत्सव में शामिल हुई थी। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद मुस्कान ने घर जाने की बात कही तो कुछ लोगों ने उसे घर जाने से रोका। जब किन्नर मुस्कान ने इसे लेकर आपत्ति जतायी तब वहां मौजूद कुछ युवक मुस्कान के साथ छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर उसकी पिटाई की और गोली मार दी। 


घटना की सूचना मिलते ही मुस्कान के सभी साथी मौके पर पहुंचे जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल मुस्कान को लेकर पास के अस्पताल में पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया। मुस्कान को पीएमसीएच ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। 


बताया जाता है कि वहां मुस्कान खतरे से बाहर है। इस घटना से किन्नर समाज के बीच खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। किन्नरों के संगठन की ओर से मुन्नी किन्नर ने खुशरूपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है और पुलिस के कार्रवाई की मांग की है। मुस्कान खुशरूपुर सब्जी मंडी के पास किराये के मकान में अपने किन्नर साथियों के साथ रहती है। वैसे मुस्कान बाढ़ की रहने वाली है। मुस्कान की बहन की शादी हेमजापुर में ही हुई है। इसलिए अपने बहनोई के आग्रह पर मुस्कान इस डांस प्रोग्राम में शामिल हुई थी। 

खुशरुपुर से कौशल कुमार सिंह की रिपोर्ट...

नाचने से मना किया तो किन्नर को मारी गोली, घटना को लेकर खासा आक्रोश

नाचने से मना किया तो किन्नर को मारी गोली, घटना को लेकर खासा आक्रोश

नाचने से मना किया तो किन्नर को मारी गोली, घटना को लेकर खासा आक्रोश

नाचने से मना किया तो किन्नर को मारी गोली, घटना को लेकर खासा आक्रोश

नाचने से मना किया तो किन्नर को मारी गोली, घटना को लेकर खासा आक्रोश


रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता