ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

मोतिहारी में स्टेशन पर हत्या, बदमाशों ने ट्रेन में डेड बॉडी को लटकाया

MOTIHARI : बिहार में एक तरफ कोरोना के कारण लोगों अपने-अपने घरों में कैद हैं. सरकार ने पूरे बिहार में लॉक डाउन का एलान किया है. सभी जिलों में प्रशासन इसे सख्ती से लागू करने में

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

MOTIHARI : बिहार में एक तरफ कोरोना के कारण लोगों अपने-अपने घरों में कैद हैं. सरकार ने पूरे बिहार में लॉक डाउन का एलान किया है. सभी जिलों में प्रशासन इसे सख्ती से लागू करने में लगी है. वहीं दूसरी ओर आपराधिक घटनाएं भी थमने का नाम नहीं ले रही हैं. मोतिहारी में बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर दी है. इस हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए बदमाशों ने उसकी डेड बॉडी को स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में लटका दिया. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


घटना पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल स्टेशन की है. जहां एक पैसेंजर ट्रेन की बोगी में युवक की डेड बॉडी मिलने से पुलिस सकते में है. पुलिस ने डेड बॉडी को फिलहाल अपने कब्जे में ले लिया है. पुलिस हालांकि अभी इस केस की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है. मृतक युवक की पहचान अब तक नहीं हो पायी है. प्रशासन उसकी शिनाख्त करने में लगी हुई है. 


मृतक युवक डेड बॉडी को ट्रेन में फंदे से लटकाया गया है. उसकी उम्र तकरीबन 25 साल बताई  जा रही है. रक्सौल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर खड़ी एक पैसेंजर ट्रेन में यह डेड बॉडी मिली है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 



टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HIMANSHU

FirstBihar संवाददाता