ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

मिनी शराब फैक्ट्री का खुलासा, मुखिया के घर पर बनायी जा रही थी अवैध शराब

NALANDA: उत्पाद विभाग ने नालंदा में बड़ी कार्रवाई की है। चंडी थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव में छापेमारी की गयी। गंगोरा पंचायत के मुखिया लाटो चौधरी के घर पर चल रहे मिनी शराब फै

मिनी शराब फैक्ट्री का खुलासा, मुखिया के घर पर बनायी जा रही थी अवैध शराब
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: उत्पाद विभाग ने नालंदा में बड़ी कार्रवाई की है। चंडी थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव में छापेमारी की गयी। गंगोरा पंचायत के मुखिया लाटो चौधरी के घर पर चल रहे मिनी शराब फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। उत्पाद विभाग की टीम ने मौके से अवैध देसी शराब की पाउच और शराब बनाने के उपकरण बरामद किया है। 


उत्पाद इंस्पेक्टर राम नरेश महतो ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गयी। छापेमारी के दौरान एक बाइक सवार को शराब ले जाते हुए देखा गया जो टीम को देखते ही शराब छोड़ कर भाग निकला। जिसके बाद मुखिया लाटो चौधरी के घर पर छापेमारी की गई। 


मुखिया के घर से भारी मात्रा में देसी शराब और शराब बनाने के उपकरण व अन्य सामान बरामद किया गया है। उत्पाद इंस्पेक्टर ने बताया कि फुंनु  चौधरी के घर भी इस दौरान छापेमारी की गई वहां से भी शराब बनाने के उपकरण बरामद किया गया है। 


उत्पाद इंस्पेक्टर ने बताया कि इस मामले में शराब के नशे में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जबकि लाटो चौधरी इस दौरान भागने में सफल रहा। फिलहाल उत्पाद विभाग की टीम पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DIPAK

FirstBihar संवाददाता