ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

लिपि सिंह और अपराधियों के बीच मुठभेड़, कुख्यात इनामी अपराधी भगत मुखिया हथियार के साथ गिरफ्तार

PATNA : एएसपी लिपि सिंह के नेतृत्व में बाढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. बाढ़ पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए कुख्यात 50 हजार के इनामी अपराधी भगत मुखिया उर्फ अर

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : एएसपी लिपि सिंह के नेतृत्व में बाढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. बाढ़ पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए कुख्यात 50 हजार के इनामी अपराधी भगत मुखिया उर्फ अरविंद महतो को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है. 


पुलिस और एसटीएफ की टीम को गुप्त सूचना मिली कि जल गोविंद गांव में इनामी अपराधी भगत मुखिया छिपा है. जिसके बाद लिपि सिंह के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम और एसटीफ ने मौके पर पहुंच गांव को घेर लिया. खुद को घिरता देख अपराधियों ने फायरिंग शुरु कर दी. पुलिस ने भी जबावी कार्रवाई करते हुए फायरिंग करते हुए इनामी अपराधी भगत मुखिया को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया.


एसटीएफ और पुलिस के द्वारा 12 राउंड फायरिंग की गई. वहीं  भगत मुखिया और उसके साथियों ने भी आठ से 10 राउंड फायरिंग की. इस दौरान पुलिस ने मुखिया के कुछ समर्थकों को भी हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है.