ब्रेकिंग
लखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्टलखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

देखते ही देखते लाखों के गहने लेकर भागे बदमाश, पटना में दुकानदार को ऐसे दिया चकमा

PATNA: राजधानी पटना में ग्राहक बनकर ज्वेलर्स की दुकान में घुसे बदमाशों ने करीब 15 लाख के गहने चुराकर फरार हो गए। दो बदमाश स्कूटी पर सवार होकर दुकान में पहुंचे थे और दुकानदार को चकम

देखते ही देखते लाखों के गहने लेकर भागे बदमाश, पटना में दुकानदार को ऐसे दिया चकमा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में ग्राहक बनकर ज्वेलर्स की दुकान में घुसे बदमाशों ने करीब 15 लाख के गहने चुराकर फरार हो गए। दो बदमाश स्कूटी पर सवार होकर दुकान में पहुंचे थे और दुकानदार को चकमा देकर गहने चुरा लिये। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना जक्कनपुर थाना क्षेत्र के मीठापुर की है।


बताया जा रहा है कि हर दिन की तरह गुरुवार को भी शुभ लक्ष्मी ज्वेलर्स एंड ब्रदर्स दुकान में सभी लोग अपने काम में लगे हुए थे। इसी बीच दो बदमाश स्कूटी पर सवार होकर पहुंचे और ग्राहक बनकर दुकान में घुस गए। दोनों ने चांदी का एक 10 ग्राम का सिक्का खरीदा और इसके बाद दुकानदार से सोने के गहने दिखाने का कहने लगे। इसी बीच बदमाशों ने गहनों से भरा एक डब्बा चुरा लिया और मौके से फरार हो गए।


दुकानदार ने बताया कि चोरी गए डिब्बे में सोने की चेन, सोने की अंगूठी, और कान के टॉप्स थे, जिसका वजन करीब 40 ग्राम के आसपास था। पीड़ित दुकानदार शिशिर कुमार द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।