ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

हाईकोर्ट जज के स्टेनो ने नाबालिग लड़की के साथ की छेड़खानी, महीने भर बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी पटना पुलिस

PATNA : पटना में 13 साल की एक नाबालिग लड़की के साथ हाईकोर्ट के एक जज के स्टेनो ने छेड़खानी की। मामला कोतवाली थाने में 8 नवंबर को दर्ज हुआ लेकिन महीने भर से ज्यादा गुजर जाने के

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : पटना में 13 साल की एक नाबालिग लड़की के साथ हाईकोर्ट के एक जज के स्टेनो ने छेड़खानी की। मामला कोतवाली थाने में 8 नवंबर को दर्ज हुआ लेकिन महीने भर से ज्यादा गुजर जाने के बावजूद पटना पुलिस अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। कंप्लेंट दर्ज होने के 36 दिन बाद भी आरोपी पुलिस की पहुंच से बाहर है। 

दरअसल पटना हाईकोर्ट के एक जज के स्टेनो विकास कुमार पंकज पर छेड़खानी का आरोप लगा है। स्टेनो विकास कुमार पंकज पर आरोप है कि उसने पीड़िता के घर में घुसकर उसके साथ छेड़खानी की। घटना 1 नवंबर की है। कोतवाली थाने में दर्ज की गई शिकायत के मुताबिक 13 साल की पीड़िता को घर में अकेली पाकर स्टेनो विकास कुमार पंकज ने उसके साथ गलत हरकत की। नाबालिक पीड़िता के मां और पिता औरंगाबाद के हुए थे इसी का फायदा उठाकर स्टेनो ने यह गंदी हरकत की।

7 नवंबर को जब पीड़िता के मां और पिता वापस आए तो उसने यह सारी बात बताई। 8 नवंबर को कोतवाली थाने में पोस्को एक्ट की धाराओं के साथ मामला दर्ज हुआ लेकिन अपने रसूख का इस्तेमाल कर आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। आरोपी के रसूख का ही असर है कि पुलिस इस मामले पर चुप्पी साधे बैठी है और सवाल पूछने पर केवल जांच की बात कह पल्ला झाड़ रही है।


टैग्स