ब्रेकिंग
बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशBPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंकाबिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशBPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंका

पटना के IGIMS में बवाल: मरीज के परिजनों और डॉक्टर के बीच मारपीट, इलाज में लापरवाही का आरोप

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां IGIMS में डॉक्टर और मरीज के परिजनों के बीच जमकर मारपीट हुई। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजन इमरजेंसी के आईसीयू में घ

पटना के IGIMS में बवाल: मरीज के परिजनों और डॉक्टर के बीच मारपीट, इलाज में लापरवाही का आरोप
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां IGIMS में डॉक्टर और मरीज के परिजनों के बीच जमकर मारपीट हुई। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजन इमरजेंसी के आईसीयू में घुस गये हंगामा करने लगे। इस दौरान अस्पताल में अफरा-तफरी मच गयी। हंगामे की सूचना मिलने के बाद अस्पताल के सुपरिटेंडेंट मनीष मंडल मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने में जुट गये। 


वही घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी जिसके बाद कई थाने की पुलिस आईजीआईएमएस पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। बताया जाता है कि महिला मरीज के पोता-पोती और बेटे के साथ मारपीट की गयी। इस दौरान जूनियर डॉक्टर भी मौजूद थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने मरीज के परिजनों को हिरासत में लिया है। वही की ओर से एफआईआर दर्ज कराया जा रहा है। मरीज के परिजन पर पिस्टल दिखाकर डॉक्टर को धमकी देने का आरोप लगा है। मौके पर पहुंचे आईजीआईएमएस के सुपरिटेंडेंट मनीष मंडल ने लोगों को शांत कराया। 


उन्होंने बताया कि 17 नंबर बेड पर आरा की रहने वाली कुसुम लता देवी वेटिलेटर पर भर्ती थी। आरा में उनका इलाज चल रहा था वहां भी वेटिलेटर पर थी। महिला मरीज का किडनी, लंग्स और हर्ट तीनों फेलुअर में है। इसी अवस्था में उन्हें यहां भर्ती किया गया था। मरीज का इलाज चल रहा तभी परिजन आये और चिकित्सक और अस्पताल के कर्मचारियों के साथ झगड़ा करने लगे। कहने लगे कि मरीज का इलाज सही ढंग से नहीं हो रहा है। मरीज के परिजनों द्वारा गाली-गलौज भी किया गया। इस दौरान एक परिजन आईसीयू के अंदर आ गये और पिस्टल लहराने लगे। फिलहाल अस्पताल में भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गयी है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।


मिली जानकारी के अनुसार मरीज के परिजन भाजपा नेता ने डॉक्टर पर रिवाल्वर तान दी। भाजपा नेता सुमित और मरीज के अन्य परिजनों को शास्त्री नगर थाना लाया गया है। जहां आईजीआईएमएस के डॉक्टरों द्वारा इनके खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी। पुलिस ने भाजपा नेता के रिवाल्वर को जब्त किया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

पटना के IGIMS में बवाल: मरीज के परिजनों और डॉक्टर के बीच मारपीट, इलाज में लापरवाही का आरोप पटना के IGIMS में बवाल: मरीज के परिजनों और डॉक्टर के बीच मारपीट, इलाज में लापरवाही का आरोप

पटना के IGIMS में बवाल: मरीज के परिजनों और डॉक्टर के बीच मारपीट, इलाज में लापरवाही का आरोप पटना के IGIMS में बवाल: मरीज के परिजनों और डॉक्टर के बीच मारपीट, इलाज में लापरवाही का आरोप पटना के IGIMS में बवाल: मरीज के परिजनों और डॉक्टर के बीच मारपीट, इलाज में लापरवाही का आरोप

पटना के IGIMS में बवाल: मरीज के परिजनों और डॉक्टर के बीच मारपीट, इलाज में लापरवाही का आरोप

पटना के IGIMS में बवाल: मरीज के परिजनों और डॉक्टर के बीच मारपीट, इलाज में लापरवाही का आरोप