ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

कॉलेज से लौट रही 3 छात्राओं के साथ मनचले ने की छेड़खानी, तीनों ने मिलकर बीच सड़क पर पीटा

PATNA CITY: पटना सिटी में एक मनचले युवक को लड़की से छेड़खानी करना काफी महंगा पड़ गया। तीनों छात्राओं ने इसका विरोध किया और जब वह छेड़खानी से बाज नहीं आया तो उसकी तीनों ने पिटा

कॉलेज से लौट रही 3 छात्राओं के साथ मनचले ने की छेड़खानी, तीनों ने मिलकर बीच सड़क पर पीटा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA CITY: पटना सिटी में एक मनचले युवक को लड़की से छेड़खानी करना काफी महंगा पड़ गया। तीनों छात्राओं ने इसका विरोध किया और जब वह छेड़खानी से बाज नहीं आया तो उसकी तीनों ने पिटाई कर दी। जिसके बाद मौके पर भारी भीड़ उमड़ गयी। इस दौरान भीड़ ने भी युवक की जमकर धुनाई कर दी। 


घटना पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र के बाहरी बेगमपुर कदमतल छटंकी पुल के पास की है जहां कॉलेज से लौट रही तीन छात्रा के साथ एक मनचले युवक को दिन के उजाले में छेड़खानी करना महंगा पड़ गया। तीनों लड़कियों ने मिलकर युवक का विरोध करते हुए उस मनचले की सड़क पर जमकर पिटाई कर दी। जिसके बाद वहां पर लोगों की भीड़ उमड़ गई।


लोगों ने भी मनचले पर हाथ साफ किया। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित छात्रा के मां भी पहुंच गई फिर क्या था उसने भी युवक को बीच सड़क पर चप्पल से पीट डाला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मनचले को भीड़ से छुड़ाया और हिरासत में लेकर थाने पहुंची जहां उससे पूछताछ जारी है। युवक की पहचान जंगली प्रसाद लेन निवासी ऋशु के रूप में हुई है।

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता