ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

बॉय फ्रेंड से मिलने बहन को साथ लेकर गयी थी नाबालिग लड़की, दोस्तों के साथ मिलकर होटल में किया गैंगरेप

PATNA: बिना सोचे समझे किसी से प्यार करना और उस पर अपने से ज्यादा भरोसा जताना कभी-कभी गलत साबित हो जाता है। ऐसा ही एक मामला अरवल में सामने आया है। जहां एक लड़की के साथ उसके ब्य

बॉय फ्रेंड से मिलने बहन को साथ लेकर गयी थी नाबालिग लड़की, दोस्तों के साथ मिलकर होटल में किया गैंगरेप
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिना सोचे समझे किसी से प्यार करना और उस पर अपने से ज्यादा भरोसा जताना कभी-कभी गलत साबित हो जाता है। ऐसा ही एक मामला अरवल में सामने आया है। जहां एक लड़की के साथ उसके ब्यॉय फ्रेंड ने विश्वासघात किया है। उसे नहीं पता था उसके साथ इतना बड़ा धोखा होगा। यह धोखा किसी और ने नहीं बल्कि उसने दिया है जिस पर वह सबसे ज्यादा भरोसा करती थी। अब पछतावे के सिवाय लड़की के पास कुछ भी नहीं बचा है। दो दोस्तों के साथ मिलकर  ब्यॉय फ्रेंड ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। जिस वक्त यह घटना हुई उस समय पीड़िता की बहन भी साथ थी। अपने ब्यॉय फ्रेंड से मिलाने के लिए बहन को अपने साथ लेकर आई थी लेकिन उसे क्या मालूम की इतना बड़ा धोखा होगा। 


पीड़ित लड़की नाबालिग है जो अरवल की रहने वाली है और उसका ब्यॉय फ्रेंड पटना के फुलवारीशरीफ का रहने वाला है। प्रेमी इशोपुर निवासी मो.एजाज है जिसके साथ नाबालिग लड़की का प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों का मिलना जुलना और बातचीत जारी थी। बीते मंगवार को प्रेमी ने उसे मिलने के लिए बुलाया तब लड़की अपनी ममेरी बहन को लेकर अरवल बस पड़ाव पर पहुंच गयी। जहां पहले से उसका प्रेमी मौजूद था। 


दोनों बहनों को बहला फुसलाकर मेहंदिया थाना क्षेत्र स्थित खुशी होटल में ले गया जहां पहले से उसका दो दोस्त मौजूद था। नाबालिग लड़की का आरोप है कि होटल के कमरे में पहुंचने के बाद तीनों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया। अरवल की रहने वाली पीड़िता ने फुलवारीशरीफ के तीनों आरोपी मो. एजाज, मो. शबाब और मो. आशिक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। फिलहाल दोनों बहनों को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। अरवल एसडीपीओ रोशन कुमार यह दावा कर रहे हैं कि तीनों आरोपी जल्द सलाखों के पीछे होंगे।