ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

बिहार एसटीएफ ने पप्पू यादव को किया गिरफ्तार, देसी पिस्टल और 24 राउंड गोली के साथ दबोचा

PATNA : बारिश और जल जमाव के बीच खबर अब अपराध की दुनिया से है. बिहार एसटीएफ की टीम को एक बड़ी सफलता मिली है. एसटीएफ की टीम ने 50 हजार के एक ईनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है. पकड़

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बारिश और जल जमाव के बीच खबर अब अपराध की दुनिया से है. बिहार एसटीएफ की टीम को एक बड़ी सफलता मिली है. एसटीएफ की टीम ने 50 हजार के एक ईनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए अपराधी का नाम पप्पू यादव है.

पप्पू यादव एक कुख्यात अपराधी है. जो कई मामलों में फरार चल रहा था. पुलिस को इसकी कई दिनों से तलाश थी. काफी समय से ये फरार चल रहे इस शख्स को गिरफ्तार करने के लिए लगातार इसको ट्रैक करने की कोशिश की जा रही थी. आखिरकार यह इनामी अपराधी एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया. मिली जानकारी के मुताबिक कुख्यात पप्पू यादव ने नवगछिया इलाके में जबरदस्त आतंक फैला रखा था. हत्या, रंगदारी और लूट की वारदतों को अंजाम देने में ये कुख्यात काफी माहिर बताया जाता है. अब तक 20 से भी अधिक अपराधिक वारदतों को ये कुख्यात अंजाम दे चुका है. 

एसटीएफ टीम इसके ऊपर लगातार नजर बनाये हुए थी. टीम को जैसे ही पप्पू यादव के नवगछिया दियारा इलाके में आने की सूचना मिली, वैसे ही एसटीएफ की टीम अलर्ट हो गई. दियारा इलाके में पहुंचते ही उसे सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया. इस कुख्यात के पास से एसटीएफ ने 1 देसी पिस्टल और .315 बोर की 24 राउंड गोली बरामद की गई.