ब्रेकिंग
बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦Bihar News: ‘विदेशी धन और ताकतों के इस्तेमाल की चीज बन गए हैं तेजस्वी यादव’, HAM का विपक्ष पर बड़ा हमला✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: नाबालिग लड़के की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस✦बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦Bihar News: ‘विदेशी धन और ताकतों के इस्तेमाल की चीज बन गए हैं तेजस्वी यादव’, HAM का विपक्ष पर बड़ा हमला✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: नाबालिग लड़के की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

बिहार : शादी समारोह में शामिल होकर घर लौटा था शख्स, घात लगाए बदमाशों ने बेरहमी से कर दी हत्या, घर में ही मिला खून से सना शव

PATNA: राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव बढ़ता ही जा रहा है। अपराधी वेखौफ़ होकर लूट और हत्या जैसे घटनाओं को अंजाम दे रहे है। ताजा मामला पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के बड़ी पटनद

बिहार : शादी समारोह में शामिल होकर घर लौटा था शख्स, घात लगाए बदमाशों ने बेरहमी से कर दी हत्या, घर में ही मिला खून से सना शव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव बढ़ता ही जा रहा है। अपराधी वेखौफ़ होकर लूट और हत्या जैसे घटनाओं को अंजाम दे रहे है। ताजा मामला पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के बड़ी पटनदेवी मोड़ स्थित बढ़ई टोला इलाके की है। यहां अपराधियों ने एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। युवक का सिर कटा शव संदिग्ध हालत में घर से बरामद किया गया। शव के मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है।


मृतक की पहचान बढ़ई टोला निवासी गौरी शंकर साह के रूप में की है। बताया जा रहा है कि गौरी शंकर साह अपने पूरे परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने गया था। शादी समारोह से शामिल होने के बाद वह रात में ही घर वापस लौट आया था। सुबह जब परिवार वाले शादी समारोह से वापस लौटे तो घर में गौरीशंकर का शव देखा। गौरी शंकर का सिर धड़ से अलग था और पेट पर गहरे जख्म के निशान मौजूद थे। इस घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मंच गया है। परिजनों का रो -रो कर बुरा हाल है। 


इधर, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कालेज अस्पताल भेज दिया है और हत्या के सभी बिंदुओं पर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगालने में लगी है। पुलिस ने जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता