ब्रेकिंग
मगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीरसोई का बजट बिगाड़ रहे प्याज, चीनी, दाल और खाद्य तेल! अचानक क्यों बढ़ने लगी कीमतें, जानिए वजहतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेमगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीरसोई का बजट बिगाड़ रहे प्याज, चीनी, दाल और खाद्य तेल! अचानक क्यों बढ़ने लगी कीमतें, जानिए वजहतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटे

बिहार : सिपाही ने गर्लफ्रेंड से किया रेप, थाने पहुंचकर बोली- FIR नहीं तुमसे शादी करूंगी

PATNA : बुधवार को बिहार पुलिस के एक जवान और उसकी प्रेमिका ने हाजीपुर के एक थाने में दिनभर ड्रामा किया. दरअसल फेसबुक पर मिली लड़की से प्यार करना एक सिपाही को महंगा पड़ गया है. सि

बिहार : सिपाही ने गर्लफ्रेंड से किया रेप, थाने पहुंचकर बोली- FIR नहीं तुमसे शादी करूंगी
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बुधवार को बिहार पुलिस के एक जवान और उसकी प्रेमिका ने हाजीपुर के एक थाने में दिनभर ड्रामा किया. दरअसल फेसबुक पर मिली लड़की से प्यार करना एक सिपाही को महंगा पड़ गया है. सिपाही की प्रेमिका ने उसके ऊपर बलात्कार करने का आरोप लगाया है. हालांकि उसके लिए राहत की बात ये है कि लड़की कानूनी लड़ाई लड़ने के बदले उसके साथ जीवन बिताने की जिद पर अड़ी है.


बुधवार को पीड़ित लड़की वैशाली के महिला थाने पहुंची और उसने अपने प्रेमी के ऊपर रेप का आरोप लगाया. प्रेमी कोई और नहीं बल्कि बिहार पुलिस का एक जवान है, जो हाजीपुर के एक थाने में पोस्टेड है. बताया जा रहा है कि लड़की फेसबुक पर उससे मिली थी. प्रेमिका पटना की रहने वाली बताई जा रही है.


लड़की का कहना है कि आरोपी सिपाही ने उसे हाजीपुर बुलाया था. हाजीपुर पुलिस लाइन के पास सिपाही ने एक कमरा किराये पर ले रखा था और उसी में दोनों पति-पत्नी के रूप में रह रहे थे. लेकिन अब सिपाही शादी करने से इनकार कर रहा है. इसपर प्रेमिका उसके ऊपर शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का आरोप लगा रही है.


पीड़िता की बात को गंभीरता से लेते हुए हाजीपुर महिला थाना की थानेदार ने आरोपी सिपाही को थाने बुलाया. प्रेमी को देखते ही लड़की ने थाने में ही बवाल काटना शुरू कर दिया. जब महिला थानेदार ने एफआईआर दर्ज कराने की बात कही तो लड़की ने साफ़ इनकार कर दिया और कहने लगी कि थाने में ही दोनों की शादी करा दी जाये.


वहां मौजूद पुलिसवालों ने लड़की को काफी समझाने की कोशिश की लेकिन जब वह अपनी जिद पर अड़ी रही तो उन्होंने परेशान होकर उसके घरवालों के बारे में पता लगाकर परिजनों को बुलाया. घरवालों को पहुंचते ही पुलिस ने लड़की को उसके परिजनों को सौंप दिया और आरोपी पुलिसकर्मी को लिखित शर्तनामा बनवा कर पुलिस लाइन भेज दिया.

टैग्स