ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

बिहार: पहली पत्नी को छोड़ प्रेमिका से कर रहा था शादी, पटना वाली ने मचा दिया बवाल

ARA: आरा में एक शादी समारोह में पटना से पहुंची लड़की ने दूल्हे को ही अपना पति बता दिया और जमकर हंगामा किया। लड़की का दूल्हे पर आरोप है कि उसने लड़की से लव मैरिज की थी और तीन साल बाद

बिहार: पहली पत्नी को छोड़ प्रेमिका से कर रहा था शादी, पटना वाली ने मचा दिया बवाल
First Bihar
3 मिनट

ARA: आरा में एक शादी समारोह में पटना से पहुंची लड़की ने दूल्हे को ही अपना पति बता दिया और जमकर हंगामा किया। लड़की का दूल्हे पर आरोप है कि उसने लड़की से लव मैरिज की थी और तीन साल बाद उसे छोड़कर फरार हो गया। लड़की ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि उसने अपने पति की काफी तालाश की थी। इतना ही नहीं, उसने थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी। लड़की को पता चला कि उसका पति किसी और से शादी कर रहा है, जिसके बाद वह तुरंत पटना से भोजपुर पहुंच गई और आखिरकार उसने अपने जीतू को ढूंढ ही लिया। 



मामला बिहिया नगर का है। यहां महथिन मंदिर में एक शादी के दौरान दूल्हे की पहली पत्नी पहुंच गई। उसके साथ पुलिस भी भोजपुर पहुंची थी। इस दौरान शादी रचा रहे दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग पुलिस से भीड़ गए। बाद में पुलिस कई महिलाओं और युवक को लेकर बिहिया थाने पहुंची, जहां युवक को गिरफ्तार करने के बाद अन्य सभी लोगों को छोड़ दिया। पटना पुलिस दूल्हे को अपने साथ लेकर चली गई। 



आपको बता दें कि युवक पटना के शाहपुर थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया गांव का रहने वाला राजकिशोर पासवान का बेटा जीतू पासवान है। उसपर आरोप है कि उसने पटना जिला के बेउर थाना क्षेत्र के बेउर गांव की रहने वाली द्वारिका पासवान की बेटी ललिता कुमारी से साल 2013 में शादी की थी। हैरानी की बात तो ये है कि दोनों ने लव मैरिज की थी, इसके बावजूद दूल्हे ने उसे छोड़ दिया। 



दरअसल, 2013 में शादी होने के बाद दोनों पटना के बोरिंग रोड में किसी किराये के मकान में रह रहे थे। तीन साल तक दोनों साथ रहे, लेकिन इसके बाद युवक अचानक पत्नी को छोड़कर भाग निकला। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका पता नहीं चल पाया तो तब उसने पति के खिलाफ गर्दनीबाग स्थित महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। जब महिला को पति के दूसरी शादी की भनक लगी तो वह बिना देर किए पटना पुलिस को लेकर बिहिया पहुंच गई। फिलहाल पुलिस ने दूल्हे राजा को गिरफ्तार कर लिया है। 


टैग्स