ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

बिहार में शादी समारोह और अन्य आयोजनों में हथियार लहराना पड़ेगा भारी! पुलिस बनाएगी हत्या या हत्या की कोशिश का आरोपी

PATNA: बिहार में शादी समारोह हो या अन्य सामाजिक आयोजन, सभी में हर्ष फायरिंग और हथियार के प्रदर्शन की पुरानी परंपरा रही है। हर्ष फायरिंग में अबतक कितने ही लोगों की जान जा चुकी है। प

बिहार में शादी समारोह और अन्य आयोजनों में हथियार लहराना पड़ेगा भारी!  पुलिस बनाएगी हत्या या हत्या की कोशिश का आरोपी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में शादी समारोह हो या अन्य सामाजिक आयोजन, सभी में हर्ष फायरिंग और हथियार के प्रदर्शन की पुरानी परंपरा रही है। हर्ष फायरिंग में अबतक कितने ही लोगों की जान जा चुकी है। पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद हर्ष फायरिंग और हथियार लहराने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पुलिस ने इससे निपटने के लिए सख्त रणनीति तय की है। अब अगर शादी, मुंडन या अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में हथियार लहराया तो पुलिस हत्या या हत्या के प्रयास का आरोपी बना सकती हैं।


बिहार के अपर पुलिस महानिदेशक, विधि व्यवस्था संजय कुमार सिंह ने सभी जिलों के एसपी को निर्देश जारी कर हथियारों के प्रदर्शन पर रोक लगाने और इसके लिए जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया है। संजय कुमार सिंह ने कहा है कि अकारण हथियारों का प्रदर्शन करने की प्रवृति बहुत ही घातक है और इससे दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है।उन्होने कहा है कि लाइसेंसी हथियारों के रख-रखाव को लेकर स्पष्ट निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं इसके बाद भी अगर शादी समारोह या अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में हथियारों के प्रदर्शन किया जाता है तो उसपर सख्त एक्शन लिया जाएगा। 


पुलिस खासकर रोहतास, भोजपुर, गोपालगंज समेत अन्य भोजपुरी बोली जाने वाली इलाकों में ऐसी घटनाओं पर खास नजर रख रही है जबकि औरंगाबाद, अरवल, खगड़िया, पूर्णिया और भागलपुर को भी चिन्हित किया है। बता दें कि बिहार में इस साल जनवरी महीने से 14 नवंबर तक हर्ष फायरिंग के 86 मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ग्रामीण इलाकों में चौकीदार एवं स्थानीय मुखबिरों के जरिए इससे जुड़ी खुफिया सूचनाएं जुटा रही है। ऐसे में शादी समारोह और अन्य आयोजनों में हथियार लहराने वाले सतर्क हो जाएं, अब अगर हथियार लहराया तो उनकी खैर नहीं है।