ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

बिहार में नहीं थम रहा अपराध ! पटना में युवक की गला दबाकर हत्या, शव को नाले के पास फेंका

PATNA : बिहार में आपराधिक घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है.राज्य के अंदर आए दिन कहीं न कहीं से हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आती रहती है। इसी कड़ी में अब

बिहार में नहीं थम रहा अपराध ! पटना में युवक की गला दबाकर हत्या, शव को नाले के पास फेंका
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में आपराधिक घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है.राज्य के अंदर आए दिन कहीं न कहीं से हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आती रहती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मसौढ़ी से निकल कर सामने आया है। जहां एक  युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा  हुआ है। वहीं इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ  बताया जा रहा है। मृतक की पहचान मसौढ़ी थाना क्षेत्र के नूरा ग्राम निवासी देवेन्द्र प्रसाद के 35 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार के रूप मे हुई है। पंकज कुमार की हत्या गला दबाकर कर दी गई है। हत्या के बाद मृतक के पिता ने बताया कि उनके पुत्र की हत्या जमीनी विवाद में की गई है। 


बताया जा रहा कि पिछले कई दिनों से जमीन को लेकर उनके कई लोगों से विवाद चल रहा था। इसके बाद यह घटना को अंजाम दिया गया है। घटना की जानकारी पाकर मौके पर मसौढ़ी पुलिस पहुंची है। फिलहाल मसौढ़ी पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। इस घटना के बाद से परिजनों में मातम का माहौल फैला हुआ है।