ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

बिहार में बेलगाम हुए अपराधी ! ATM में पैसे डालने के दौरान हथियार दिखाकर 20 लाख की लूट, इलाके में मचा हड़कंप

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव सातवें आसमान पर हैं। उनके अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ बिल्कुल खत्म हो गया है। राज्य के अंदर आए दिन अपराधी अपनी काली करतूतों को अंजाम दे रहे है

बिहार में बेलगाम हुए अपराधी !  ATM में पैसे डालने के दौरान हथियार दिखाकर 20 लाख की लूट, इलाके में मचा हड़कंप
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव सातवें आसमान पर हैं। उनके अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ बिल्कुल खत्म हो गया है। राज्य के अंदर आए दिन अपराधी अपनी काली करतूतों को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सिवान से निकल कर सामने आ रहा है। जहां करीब आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने हथियार दिखाकर 20 लाख की लूट को अंजाम दिया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, सिवान के महाराजगंज थाना क्षेत्र के तक्कीपुर महावीर मंदिर के समीप एटीएम में रुपये डालने के क्रम में हथियार बंद आधा दर्जन बदमाशों ने इंडिया वन फ्रेंचाइजी के कर्मियों से 20 लाख रुपये की लूट कर ली। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कर्मियों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी है। 


वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी। इस मामले में महाराजगंज थाना के इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने बताया कि इंडिया वन के एटीएम में रुपये डालने के लिए फ्रेंचाइजी के कर्मी पहुंचे थे। लेकिन इसी बीच बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। मामला संदिग्ध लग रहा है। इसकी जांच चल रही है। फ्रेंचाइजी के अनुसार जनता बाजार में रुपये डालना था। फ्रेंचाइजी की तरफ से कोई वरीय अधिकारी नहीं आए हैं।