ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

बिहार के दो और बड़े बालू माफियाओं की गिरफ्तारी: ED ने जगनारायण सिंह और बेटे सतीश सिंह को गिरफ्तार किया

PATNA: बिहार में चल रहे बालू के अवैध खेल के पीछे पड़ी प्रवर्तन निदेशालय यानि ED ने दो और बड़े बालू माफियाओं को गिरफ्तार कर लिया है. ED ने बालू माफिया जगनारायण सिंह और उनके बेटे सती

बिहार के दो और बड़े बालू माफियाओं की गिरफ्तारी: ED ने जगनारायण सिंह और बेटे सतीश सिंह को गिरफ्तार किया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में चल रहे बालू के अवैध खेल के पीछे पड़ी प्रवर्तन निदेशालय यानि ED ने दो और बड़े बालू माफियाओं को गिरफ्तार कर लिया है. ED ने बालू माफिया जगनारायण सिंह और उनके बेटे सतीश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों को पूछताछ के लिए ईडी ने बुलाया था. कई घंटों की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.


बता दें कि मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद के रहने वाले जगनारायण सिंह और सतीश सिंह फिलहाल धनबाद में रह रहे हैं. वहां भी उनका बालू का बड़ा कारोबार है. जगनारायण और सतीश सिंह आदित्य मल्टीकॉम नाम की डायरेक्टर हैं. ये कंपनी कोलकाता के पते पर रजिस्टर्ड है. लेकिन इस कंपनी ने बिहार के औरंगाबाद और रोहतास जिले में बालू खनन का काम ले रखा था. 


ईडी सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक पूछताछ के बाद जगनारायण सिंह और उनके बेटे सतीश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. ईडी के सूत्र बता रहे हैं कि जगनारायण और उनके बेटे सतीश की सांठगांठ जेडीयू के एमएलसी राधाचरण सेठ से थी. इन तमाम लोगों ने मिलकर बिहार में बड़े पैमाने पर बालू घोटाले को अंजाम दिया था. 


ईडी ने करीब तीन महीने पहले ही राधाचरण सेठ के साथ साथ जगनारायण और सतीश सिंह के ठिकानों पर रेड की थी. उसमें बड़े पैमाने पर कैश के साथ साथ संपत्ति के कागजात मिले थे. वहीं, बालू माफियाओ का पूरा रैकेट सामने आया था. उसके बाद से ही ईडी इस मामले की गहन छानबीन कर रही थी. तीन दिन पहले ईडी ने जेडीयू के एमएलसी और बालू माफिया राधाचरण सेठ को गिरफ्तार कर लिया था. उसके बाद राधाचरण सेठ के सहयोगियों पर शिकंजा कसा जा रहा है. इसी क्रम में जगनारायण सिंह और सतीश सिंह की गिरफ्तारी हुई है. ईडी कह रही है कि JDU के MLC राधा चरण सेठ की कंपनी की सिस्टर कंपनी आदित्य मल्टीकॉम है, जिसके मालिक जगनारायण सिंह और सतीश सिंह हैं.


टैग्स