ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

बाढ़ में अफीम की खेती के खिलाफ एक्शन, 3 बीघा जमीन में लगी फसल को पुलिस ने किया नष्ट

PATNA: पटना के बाढ़ अनुमंडल में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती की जा रही थी। इस बात की जानकारी मिलने के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अपराजित लोहान दल बल के साथ पहुंचे। जिसके बाद प

बाढ़ में अफीम की खेती के खिलाफ एक्शन, 3 बीघा जमीन में लगी फसल को पुलिस ने किया नष्ट
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना के बाढ़ अनुमंडल में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती की जा रही थी। इस बात की जानकारी मिलने के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अपराजित लोहान दल बल के साथ पहुंचे। जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने अफीम की फसल को नष्ट किया और इलाके में सर्च अभियान चलाया। तीन बीघा जमीन में लगे अफीम की खेती को देखकर पुलिस की टीम भी हैरान रह गयी। 


बाढ़ के बख्तियारपुर प्रखंड अंतर्गत महाने नदी के किनारे बड़े पैमाने पर अफीम की खेती की जा रही थी। इस बात की जानकारी किसी ने बाढ़ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अपराजित लोहान को दी। सूचना मिलते ही दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की। जगदीशपुर गांव में पहुंचने पर पुलिस ने सूचना सही पाया। 


जिसके बाद पुलिस के जवानों ने तीन बीघा में लगाई गयी अफीम की फसलों को विनष्ट किया और इलाके में सर्च अभियान चलाया। पुलिस यह आशंका जता रही है कि अफीम की खेती और भी कई गुप्त स्थानों पर की जा रही है। इसका पता लगाने में पुलिस लगी है। पुलिस कई इलाकों में छापेमारी कर रही है।


रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता