ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

PATNA NEWS: बिहार में शराब तस्करी का अनोखा तरीका, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान?

PATNA: बिहार में 8 साल से शराबबंदी लागू है लेकिन ना तो शराब पीने वाले सुधरने का नाम ले रहे हैं और ना ही इसे बेचने वाले ही अपनी आदतों से बाज आ रहे हैं। शराब की तस्करी के लिए रो

PATNA NEWS: बिहार में शराब तस्करी का अनोखा तरीका, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान?
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में 8 साल से शराबबंदी लागू है लेकिन ना तो शराब पीने वाले सुधरने का नाम ले रहे हैं और ना ही इसे बेचने वाले ही अपनी आदतों से बाज आ रहे हैं। शराब की तस्करी के लिए रोज ये नये नये हथकंडे अपनाते रहते हैं। कभी वाहनों में तहखाना बनाकर शराब बिहार में लाते हैं तो कभी एम्बुलेंस और शव वाहन में छिपाकर शराब की तस्करी करते है। 


इस बार शराब के अवैध धंधेबाजों ने फिर नया तरकीब अपनाया है। पटना के बिहटा स्थित आईआईटी थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सीमेंट से भरे ट्रक में छिपाकर रखे विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद किया है। पुलिस ने ट्रक के ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार बिहटा आईआईटी थाना की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहटा-औरंगाबाद एसएच पथ के तरवन के पास औरंगाबाद के तरफ से आ रही सीमेंट से लदी ट्रक में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब रखा हुआ है।


 जिसके बाद पुलिस की टीम ने नाकेबंदी कर यूपी नंबर ट्रक को रुकवाया और छानबीन शुरू की। जाँच के क्रम में सीमेंट के नीचे से 298 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। वही पुलिस ने ट्रक को जब्त किया और चालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चालक की पहचान यूपी के महाराजगंज निवासी बीरबल यादव के रूप में हुई है। मामले को लेकर दानापुर डीएसपी 2 पंकज मिश्रा ने बताया कि बिहटा के आईआईटी थाना को गुप्त सूचना मिली की बिहटा औरंगाबाद पथ में सीमेंट लदा10 चक्का ट्रक में अंग्रेजी शराब की खेप लदी हुई है।


जिसके बाद पुलिस टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया और यूपी नंबर ट्रक को जब्त किया जिसमे चारों तरफ सीमेंट लदा हुआ था और बीच में कुल 2682लीटर अंग्रेजी शराब लदी हुई थी.फिलहाल ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार चालक से पुलिस पूछताछ कर रही है.

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Mayank Kumar

FirstBihar संवाददाता