ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

पटना नीट छात्रा मौत मामला: जांच के लिए जहानाबाद पहुंची CBI की टीम, सामान और भाई का मोबाइल ले गई साथ

Patna NEET Student Death Case: पटना शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट छात्रा की मौत मामले में सीबीआई ने जांच तेज कर दी है। 20 सदस्यीय टीम गांव पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की और छात्रा का सामान व भाई का मोबाइल जब्त किया।

Patna NEET Student Death Case
सीबीआई की जांच तेज
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Patna NEET Student Death Case: पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो की 20 सदस्यीय टीम रविवार सुबह करीब 9 बजे जहानाबाद जिले के शकूराबाद थाना क्षेत्र स्थित छात्रा के गांव पहुंची। टीम पांच गाड़ियों से आई और सीबीआई के आईजी के नेतृत्व में जांच शुरू की गई।


सीबीआई टीम ने करीब साढ़े आठ बजे से दोपहर सवा 12 बजे तक, लगभग चार घंटे तक परिजनों से गहन पूछताछ की। परिवार के सदस्यों से अलग-अलग कमरों में बातचीत की गई। पूछताछ के दौरान छात्रा की मां, पिता, भाई, भाभी, फुआ और दादी से हर पहलू पर सवाल किए गए। जांच के दौरान शकूराबाद थाने की पुलिस भी मौजूद रही और घर के आसपास मीडिया को रुकने से मना किया गया।


पूछताछ के बाद सीबीआई टीम छात्रा के उपयोग में आने वाले सामान, कैंची, कलम, कॉपी, किताबें, बैग और कपड़े अपने साथ ले गई। साथ ही छात्रा के भाई का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया। टीम में सीबीआई के आईजी और एसपी समेत कुल 20 अधिकारी शामिल थे।


बता दें कि सीबीआई द्वारा केस दर्ज करने से एक दिन पहले एसआईटी की टीम भी छात्रा का बैग लेने पहुंची थी, लेकिन उस समय छात्रा के पिता घर पर मौजूद नहीं थे, जिसके कारण सामान नहीं दिया गया था। बता दें कि 6 जनवरी को छात्रा पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में बेहोशी की हालत में मिली थी। उसे अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, लेकिन 11 जनवरी को उसकी मौत हो गई। इसके बाद मामले की जांच एसआईटी को सौंपी गई थी।


एसआईटी की टीम करीब दस बार जांच के लिए जहानाबाद पहुंची, लेकिन परिजन बिहार पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं थे। मामले को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे थे और दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी धरना-प्रदर्शन किया गया। परिजनों के दबाव और बढ़ते विवाद को देखते हुए राज्य सरकार ने 31 जनवरी को सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। दो दिन पहले सीबीआई ने केस दर्ज कर जांच तेज कर दी है। रविवार को पहली बार सीबीआई टीम छात्रा के गांव पहुंचकर जांच में जुटी।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता