ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Patna Crime News: देवर से शादी करना चाहती थी पटना की इश्कबाज महिला, शूटर बुलाकर करा दी पति की हत्या

Patna Crime News: बिहार के बख्तियारपुर में दिव्यांग युवक धीरज की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पत्नी शालू ने चचेरे देवर के साथ मिलकर शूटर से पति की हत्या करवाई है। देवर से शादी और पैसे हड़पना उसका मकसद था।

Patna Crime News
प्रतिकात्मक
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Crime News: बिहार के पटना स्थित बख्तियारपुर में एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को दिव्यांग युवक धीरज कुमार की हत्या का खुलासा करते हुए उसकी पत्नी शालू कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में शालू ने अपने चचेरे देवर के साथ मिलकर शूटर से पति की हत्या कराए जाने की बात कबूल की।


शालू ने बताया कि वह अपने पति को रास्ते से हटाकर चचेरे देवर से शादी करना चाहती थी। दोनों के बीच पिछले दो वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। हाल ही में धीरज ने 9 लाख रुपए में जमीन बेची थी, और उस पैसे पर दोनों की नजर थी। इसी लालच में उन्होंने हत्या की साजिश रची।


पुलिस के अनुसार, धीरज की हत्या कर शव को धोबा नदी में फेंक दिया गया था। उसका शव सोमवार को नदी किनारे से बरामद हुआ। घटनास्थल से खून के दाग भी मिले हैं। एसडीपीओ-2 अभिषेक सिंह ने बताया कि मृतक धीरज, बख्तियारपुर के रबाईच गांव निवासी स्व. धर्मनाथ सिंह उर्फ बंठू सिंह का बेटा था। 


हत्या के बाद एक विशेष जांच टीम गठित की गई। जांच में सामने आया कि धीरज के लापता होने के बाद भी उसकी पत्नी ने पुलिस को सूचना नहीं दी, जिससे शक उसी पर गया। शालू की निशानदेही पर पुलिस ने 2 लाख 43 हजार रुपए नकद और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। 


थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि इस हत्या में पांच अपराधी शामिल थे। पूछताछ के बाद महिला को जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके के लोग हैरान हैं और बदलते परिवेश में पति-पत्नी के रिश्तों को लेकर चिंतित हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता