ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

Patna Crime News: पटना में BSF जवान का बेटा पिछले 10 दिनों से लापता, अनहोनी की आशंका से सहमे परिजन

पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र से 28 नवंबर से लापता BSF जवान के बेटे का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। परिजन अनहोनी की आशंका से चिंतित हैं, जबकि पुलिस सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी आधार पर खोज तेज कर रही है।

Patna Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Crime News: पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के जगनपुरा इलाके से 28 नवंबर से लापता एक छात्र का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिजनों ने युवक की गुमशुदगी की शिकायत रामकृष्ण नगर थाना में दर्ज करा दी है, लेकिन कई दिन बीतने के बावजूद अब तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है।


परिवार के अनुसार, छात्र स्कूल से लौटने के बाद से गायब है। आख़िरी बार उसे एक सीसीटीवी कैमरे में देखा गया था, जिसके बाद उसका कोई अता-पता नहीं चल सका है। यह स्थिति घरवालों की बेचैनी और चिंता को लगातार बढ़ा रही है।


लापता छात्र की बहन ने बताया कि उनकी मां रोज़ाना बेटे की तलाश में इधर-उधर भटक रही हैं। घर का माहौल बेहद तनावपूर्ण है और सभी की आंखों में चिंता साफ झलक रही है। उन्होंने प्रशासन से हाथ जोड़कर गुहार लगाई है कि उनके भाई को जल्द से जल्द ढूंढा जाए।


परिवार के लिए परेशानी की एक और बड़ी वजह यह है कि छात्र के पिता इंडियन आर्मी में कार्यरत हैं। ड्यूटी की व्यस्तता और छुट्टी न मिल पाने के कारण वे अभी घर नहीं आ पाए हैं। परिजनों ने पुलिस से अपील की है कि मामले में तेजी लाई जाए और बच्चे को सुरक्षित वापस लाने के लिए हर संभव कदम उठाया जाए। 


स्थानीय लोग भी प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेकर जल्द समाधान करने की मांग कर रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल डिटेल और अन्य तकनीकी मदद के जरिए छात्र की खोज तेज कर दी गई है और प्रयास जारी हैं। 

रिपोर्ट- सूरज कुमार, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता