ब्रेकिंग
प्रेमी से मिलने सात समंदर पार से नेपाल पहुंची अमेरिकी लड़की, 13 हजार किलोमीटर का सफर तय कर आई; किशनगंज में SSB ने पकड़ाबरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्तBIHAR NEWS : भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के 3 ठिकानों पर निगरानी की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ा एक्शनBihar Police: हैदराबाद जाएंगे बिहार के 9 IAS अधिकारी, जानिए किन नामों पर लगी मुहरUCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेलप्रेमी से मिलने सात समंदर पार से नेपाल पहुंची अमेरिकी लड़की, 13 हजार किलोमीटर का सफर तय कर आई; किशनगंज में SSB ने पकड़ाबरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्तBIHAR NEWS : भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के 3 ठिकानों पर निगरानी की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ा एक्शनBihar Police: हैदराबाद जाएंगे बिहार के 9 IAS अधिकारी, जानिए किन नामों पर लगी मुहरUCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेल

पटना में पूर्व मंत्री के आवास के पास नाबालिग लड़की का शव मिलने से सनसनी, हत्या कर डेड बॉडी फेंकने की आशंका

Patna Crime News: पटना के शास्त्री नगर इलाके में रविवार की सुबह एक नाबालिग लड़की का शव मिलने से सनसनी फैल गई. लड़की की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है.

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Crime News: राजधानी पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के ललित भवन से सटे लिंक पथ में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक नाबालिग लड़की का शव बरामद हुआ। मृतका की उम्र करीब 16 से 17 वर्ष बताई जा रही है, हालांकि उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। 


प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि लड़की की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। घटना की सूचना मिलते ही शास्त्री नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। 


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। मृतका की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।


सचिवालय एसडीपीओ 2 साकेत कुमार ने बताया कि एफएसएल और डॉग स्क्वाड की टीम की मदद से जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि दूसरी जगह वारदात को अंजाम देने के बाद शव को यहां लाकर फेंक दिया गया है।

रिपोर्ट- सूरज कुमार, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता