ब्रेकिंग
सहरसा में 128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1280 बोतलें जब्त✦मधुबनी में आवारा कुत्तों का आतंक, 3 दर्जन से अधिक लोगों को काटा, अस्पताल में वैक्सीन की किल्लत✦बिहार BJP कोर कमिटी की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, सम्राट चौधरी और संजय सरावगी रहे मौजूद✦राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी यादव सख्त, न्यायिक जांच और पीड़ित परिवारों को 3 डिसमिल जमीन देने की मांग✦छपरा में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: BRC अकाउंटेंट राजीव गिरफ्तार, शिक्षकों के वेतन भुगतान में गड़बड़ी का आरोप✦सहरसा में 128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1280 बोतलें जब्त✦मधुबनी में आवारा कुत्तों का आतंक, 3 दर्जन से अधिक लोगों को काटा, अस्पताल में वैक्सीन की किल्लत✦बिहार BJP कोर कमिटी की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, सम्राट चौधरी और संजय सरावगी रहे मौजूद✦राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी यादव सख्त, न्यायिक जांच और पीड़ित परिवारों को 3 डिसमिल जमीन देने की मांग✦छपरा में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: BRC अकाउंटेंट राजीव गिरफ्तार, शिक्षकों के वेतन भुगतान में गड़बड़ी का आरोप

पटना में मंदिर के पास सो रहे युवक की हत्या से सनसनी, कुछ दिन पहले तक चलाता था पुलिस की गाड़ी

PATNA: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को मुंह चिढ़ा रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सटे मनेर से सामने आया है, जहां बदमाशों ने मंदिर के पास सो र

पटना में मंदिर के पास सो रहे युवक की हत्या से सनसनी, कुछ दिन पहले तक चलाता था पुलिस की गाड़ी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को मुंह चिढ़ा रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सटे मनेर से सामने आया है, जहां बदमाशों ने मंदिर के पास सो रहे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना मनेर थाना क्षेत्र के जीवाराखन टोला की है। 


मृतक युवक की पहचान जीवाराखन टोला निवासी रंगबहादुर राय के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि रंगबहादुर करीब 6 महीना पहले प्राइवेट ड्राइवर के तौर पर दानापुर थाना में गाड़ी चलाने का काम करता था। रविवार की रात वह मंदिर के पास सो रहा था। सोमवार की सुबह रंगबदादुर का खून से सना शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। किस कारण से रंगबहादुर की हत्या की गई फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।