ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?

पटना में युवक की हत्या से सनसनी, नहर के पास मिला खून से सना शव

PATNA: बिहार में बेखौफ अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चैलेंज कर रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां बदमाशों ने युवक की बेहरमी से हत्या कर शव को फेंककर फर

पटना में युवक की हत्या से सनसनी, नहर के पास मिला खून से सना शव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में बेखौफ अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चैलेंज कर रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां बदमाशों ने युवक की बेहरमी से हत्या कर शव को फेंककर फरार हो गए। गुरुवार को युवक का खून से सना शव नहर किनारे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना नौबतपुर थाना क्षेत्र के नौबतपुर-विक्रम मार्ग की है।


फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह लोगों ने नहर के किनारे युवक का खून से लथपथ शव देखा। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इस दौरान घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। युवक की उम्र 35 से 45 वर्ष के बीच है। पुलिस डॉग स्क्वायड की मदद से जांच कर रही है। 


पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी विक्रम सिहाग ने बताया कि प्रतीत हो रहा है कि दूसरी जगह युवक की हत्या करने के बाद उसके शव को नौबतपुर-विक्रम मार्ग के नहर के नजदीक फेंक कर अपराधी फरार हो गए हैं। आसपास के लोगों से पूछताछ के बावजूद भी मृतक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है और ना ही उनकी पहचान हो पाई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा को भी खंगाने में जुट गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेज दिया गया है।



रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता