ब्रेकिंग
Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar News : लखीसराय में जुआरियों का पुलिस पर हमला! दारोगा का सिर फटा, महिला सिपाही समेत 6 पुलिसकर्मी घायल✦Anant Singh : अनंत सिंह की सलामती के लिए गांव में गूंज रहा सुंदरकांड, 108 लोग कर रहे पाठ; 10 नवंबर को होगा समापन, जानिए क्यों संकट में हैं मोकामा विधायक✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar News : लखीसराय में जुआरियों का पुलिस पर हमला! दारोगा का सिर फटा, महिला सिपाही समेत 6 पुलिसकर्मी घायल✦Anant Singh : अनंत सिंह की सलामती के लिए गांव में गूंज रहा सुंदरकांड, 108 लोग कर रहे पाठ; 10 नवंबर को होगा समापन, जानिए क्यों संकट में हैं मोकामा विधायक

पटना में VVI इलाके के अपार्टमेंट में चल रही थी शराब पार्टी, पुलिस ने 10 युवकों को दबोचा, शराब की बातलें भी बरामद

PATNA : बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां पुलिस ने एक अपार्टमेंट में शराब पार्टी कर रहे 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कमरे से पुलिस ने शराब की सात ख

पटना में VVI इलाके के अपार्टमेंट में चल रही थी शराब पार्टी, पुलिस ने 10 युवकों को दबोचा, शराब की बातलें भी बरामद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां पुलिस ने एक अपार्टमेंट में शराब पार्टी कर रहे 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कमरे से पुलिस ने शराब की सात खाली बोतलों को बरामद किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार युवक होली मिलन समारोह के दौरान खुलेआम शराब पार्टी कर रहे थे। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है।


बताया जा रहा है कि पाटलिपुत्रा थाना क्षेत्र स्थित आनंद विहार कॉलोनी में एक अपार्टमेंट में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। इस दौरान फ्लैट संख्या 101 में कुछ युवक शराब पार्टी कर रहे थे। इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर नशे में धुत युवकों को रंगेहाथ धर दबोचा।


तलाशी के दौरान पुलिस ने कमरे से शराब की 7 खाली बोतलों को बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार हुए सभी युवक बड़े घरानों के बताए जा रहे हैं, जो होली मिलन समारोह के दौरान शराब पार्टी कर रहे थे। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार युवकों को जेल भेजने की तैयारी में जुटी है। 


बताते चलें कि शराब को लेकर इन दिनों राज्य सरकार काफी सख्त हो गई है। खासकर होली में शराब को लेकर पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। बिहार के विभिन्न जिलों में जहरीली शराब से मौत के मामले भी सामने आ रहे हैं, बावजूद इसके शराब पीने वाले अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे हैं।