ब्रेकिंग
सरकारी नौकरी का झांसा देकर किशोरी को पटना बुलाया, फिर गेस्ट हाउस में ले जाकर किया दुष्कर्म; ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासा✦पटना के इन 6 बड़े नालों पर बनेंगी सड़कें, जलजमाव से मिलेगी राहत! बुडको तैयार कर रहा DPR✦12 साल तक मलाई काटती रहीं मैडम... असलियत खुली तो उड़ गए होश! 50 नंबर को 90 बनाकर नौकरी कर रही फर्जी शिक्षिका पर FIR✦मोदी का बाप भी जाएगा... वाले बयान पर मल्लिकार्जुन खरगे की बढ़ी मुश्किलें? पटना कोतवाली में शिकायत दर्ज✦कहीं आपका भी सिम तो नहीं हो गया बंद? बिहार में 15 लाख से ज्यादा लोगों के नंबर पर बड़ा एक्शन, जानिए पूरा मामला✦सरकारी नौकरी का झांसा देकर किशोरी को पटना बुलाया, फिर गेस्ट हाउस में ले जाकर किया दुष्कर्म; ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासा✦पटना के इन 6 बड़े नालों पर बनेंगी सड़कें, जलजमाव से मिलेगी राहत! बुडको तैयार कर रहा DPR✦12 साल तक मलाई काटती रहीं मैडम... असलियत खुली तो उड़ गए होश! 50 नंबर को 90 बनाकर नौकरी कर रही फर्जी शिक्षिका पर FIR✦मोदी का बाप भी जाएगा... वाले बयान पर मल्लिकार्जुन खरगे की बढ़ी मुश्किलें? पटना कोतवाली में शिकायत दर्ज✦कहीं आपका भी सिम तो नहीं हो गया बंद? बिहार में 15 लाख से ज्यादा लोगों के नंबर पर बड़ा एक्शन, जानिए पूरा मामला

पटना में ट्रॉली बैग से अज्ञात युवक की लाश बरामद, इलाके में सनसनी

PATNA: पटना के नौबतपुर इलाके में सड़क किनारे से लावारिस हालत में एक ट्रॉली बैग मिला है। ट्रॉली बैग में 20 साल के युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। शव की पहचान अभी

पटना में ट्रॉली बैग से अज्ञात युवक की लाश बरामद, इलाके में सनसनी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना के नौबतपुर इलाके में सड़क किनारे से लावारिस हालत में एक ट्रॉली बैग मिला है। ट्रॉली बैग में 20 साल के युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। जैसे ही लोगों की नजर जब इस ट्रॉली बैग पर गयी तो उन्होंने जानीपुर थाने की पुलिस को इस बात की सूचना दी। 


जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रॉली बैग को खोला तो उसमें से एक युवक की लाश बरामद की गयी। युवक हाफ पैंट और ब्राउन कलर का शर्ट पहन रखा था। शव को देखकर ऐसा लग रहा था कि ईंट पत्थर से पीट-पीटकर उसकी हत्या की गयी है। हत्या के बाद शव को ट्रॉली बैग में बंद कर गाजाचक नहर के पास खेत में फेंक दिया गया था। 


जानीपुर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि ट्रॉली बैग से एक युवक की लाश मिली है। जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि हत्या करने के बाद ट्रॉली बैग में रखकर शव को लाकर यहां फेंका गया है। जहां से बैंग मिला है वहां कार के पहिए के निशान मिला है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस युवक की पहचान करने में जुटी है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स हॉस्पिटल में भेजा गया है।