ब्रेकिंग
बाढ़ में 4 युवकों की संदिग्ध मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मंत्री विजय सिन्हा, ग्रामीणों ने कहा..बिहार में पूरी तरह से फेल है शराबबंदी सहरसा में पुलिस बनकर साइबर ठगी, दिल्ली में बेटी के आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने का डर दिखाकर 1.13 लाख ठगेमोतिहारी में तेजाब कांड: पति-पत्नी और ढाई साल के मासूम पर फेंका एसिड, सूद के विवाद में किया हमला 6 साल का वायरल बॉय आदित्य पटना में धरना पर बैठा, पुलिस पर माता-पिता से मारपीट का लगाया आरोप, पीएम मोदी से की कार्रवाई की मांगपटना में दिनदहाड़े ATM काटने की कोशिश, पटेल नगर में दो युवक पकड़े गएबाढ़ में 4 युवकों की संदिग्ध मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मंत्री विजय सिन्हा, ग्रामीणों ने कहा..बिहार में पूरी तरह से फेल है शराबबंदी सहरसा में पुलिस बनकर साइबर ठगी, दिल्ली में बेटी के आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने का डर दिखाकर 1.13 लाख ठगेमोतिहारी में तेजाब कांड: पति-पत्नी और ढाई साल के मासूम पर फेंका एसिड, सूद के विवाद में किया हमला 6 साल का वायरल बॉय आदित्य पटना में धरना पर बैठा, पुलिस पर माता-पिता से मारपीट का लगाया आरोप, पीएम मोदी से की कार्रवाई की मांगपटना में दिनदहाड़े ATM काटने की कोशिश, पटेल नगर में दो युवक पकड़े गए

पटना में शराब पीकर दो पक्षों के लोगों ने जमकर मचाया उत्पाद, मारपीट के दौरान फायरिंग की खबर

PATNA : खबर राजधानी पटना से है, जहां शराब पीने के दो किशोरों के बीच हुए विवाद ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस दौरान दोनो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। बात इतनी बढ

पटना में शराब पीकर दो पक्षों के लोगों ने जमकर मचाया उत्पाद, मारपीट के दौरान फायरिंग की खबर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : खबर राजधानी पटना से है, जहां शराब पीने के दो किशोरों के बीच हुए विवाद ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस दौरान दोनो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। बात इतनी बढ गई कि दोनों तरफ से जमकर ईंट पत्थर चले। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर कई थानों की पुलिस पुलिस और हालात को काबू में किया। घटना आलमगंज थाना क्षेत्र के नुरानीबाग स्थित ग्वाल टोली इलाके की है।


बताया जा रहा है कि गुरुवार की देर रात आलमगंज थाना क्षेत्र के नुरानीबाग स्तिथ ग्वाल टोली इलाके में दो किशोर के बीच हुए झगड़े के बाद दोनों के परिजन आपस में भिड़ गए और मारपीट शुरू हो गई। मारपीट इतनी उग्र हो गई कि दोनों पक्षों की ओर से पथराव होने लगा। पथराव की जानकारी मिलते ही मौके पर डीएसपी समेत कई थाने की पुलिस दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही दोनों पक्षों के लोग फरार हो गए।


जानकारी के मुताबिक शराब पीने के बाद दोनों पक्षों के लोगों के बीच मारपीट हुई थी और इस दौरान फायरिंग किए जाने की बात भी सामने आ रही है। इधर, मौके पर पहुंचे डीएसपी अमित शरण ने बताया कि फिलहाल विवाद का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। डीएसपी ने बताया कि मारपीट में घायल हुए शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल से ईंट-पत्थर मिले हैं, मामले की जांच की जा रही है।