ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानBihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलान

पटना में शराब पार्टी कर रहे युवक का मर्डर, जांच में जुटी पुलिस

PATNA : राजधानी पटना में इन दिनों अपराधियों का बोल-बाला काफी ज्यादा बढ़ गया है. मामला गौरीचक थाना क्षेत्र के छटूचक के समीप का है जहां एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. दरअसल,

पटना में शराब पार्टी कर रहे युवक का मर्डर, जांच में जुटी पुलिस
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में इन दिनों अपराधियों का बोल-बाला काफी ज्यादा बढ़ गया है. मामला गौरीचक थाना क्षेत्र के छटूचक के समीप का है जहां एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. दरअसल, पास में ही पुलिस बिजुबीघा गांव में शराब को लेकर छापेमारी अभियान चला रही थी उसी क्रम में स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें एक शव के पड़े होने की सूचना दी. 


घटनास्थल पर पहुंचकर जब पुलिस ने छानबीन की तो वहां से एक युवक का शव बरामद किया. मौके पर आधी शराब की बोतल, नमकीन के पैकेट और पानी के बोतल बिखरे पड़े थे. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि घटनास्थल पर शराब की पार्टी चल रही थी. मृतक की पहचान कोली गांव निवासी 25 वर्षीय अभिषेक कुमार के रूप में की गई है. 


गौरीचक थाना के एसएचओ ने बताया कि अबतक मामले के संदर्भ में कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है. हालांकि शव को देखकर ऐसा लग रहा है कि युवक की गोली मारकर या लोहे के रॉड से मारकर हत्या की गई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

टैग्स