ब्रेकिंग
सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद✦सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद

पटना में लड़की से रेप के बाद बनाया अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर तीन साल तक किया बलात्कार

PATNA : राजधानी पटना में एक युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ तीन साल तक रेप करने की घटना सामने आई है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी से पूछताछ क

पटना में लड़की से रेप के बाद बनाया अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर तीन साल तक किया बलात्कार
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में एक युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ तीन साल तक रेप करने की घटना सामने आई है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी से पूछताछ की जा रही है. पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवक ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर तीन साल तक उसके साथ रेप किया. पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ लिखित आवेदन दिया है. 


जानकारी के अनुसार पीड़िता ने फुलवारीशरीफ थाने में लिखित शिकायत दी है. इसमें उसका कहना है कि 2017 में मेरी शादी मोहम्मद रेहानुद्दीन से तय हुई थी लेकिन 10 बाद ही ये टूट गई. इसके बाद भी रेहानुद्दीन ने मुझसे संपर्क बनाए रखा और फिर शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करता रहा. इस दौरान आरोपी ने उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया और फिर लगातार दिखाकर उसे ब्लैकमेल करके संबंध बनाता रहा. 


पीड़िता के गर्भवती होने पर उसे दवा खिला दी. पीड़िता का कहना है कि आरोपी युवक एक साल तक होटल में बुलाकर उसका शोषण करता रहा. उसने कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें भी खींच ली थीं. पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि मैंने उससे पीछा छुड़ाने की कोशिश तो उसने मुझे बदनाम करने की धमकी दी. जब उसकी शादी हो गई तो मुझे लगा कि अब मामला खत्म हो गया लेकिन वो नहीं माना. मेरी शादी होने के बावजूद वो मुझे ब्लैकमेल करता रहा.


पीड़िता ने बताया कि वह बार-बार मेरे पति को जान से मारने की धमकी देता था. जब आरोपी की पत्नी को सारी बात पता चली तो उसने मेरे पति को बुलाकर सारी फोटो और वीडियो दिखाईं. पीड़िता ने रेहानुद्दीन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है. कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. 

टैग्स