ब्रेकिंग
Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’✦Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’

पटना में सौतेली मां की हैवानियत: दो मासूम बच्चों को कुएं में फेंका, एक की मौत दूसरे की हालत नाजुक; सौतन से चल रहा था विवाद

PATNA: राजधानी पटना में एक सौतेली मां की हैवानियत सामने आई है। सौतन से चल रहे संपत्ति के विवाद को लेकर आरोपी महिला ने उसके दो बच्चों को कुएं में फेंक दिया। जिससे एक बच्चे की म

पटना में सौतेली मां की हैवानियत: दो मासूम बच्चों को कुएं में फेंका, एक की मौत दूसरे की हालत नाजुक; सौतन से चल रहा था विवाद
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में एक सौतेली मां की हैवानियत सामने आई है। सौतन से चल रहे संपत्ति के विवाद को लेकर आरोपी महिला ने उसके दो बच्चों को कुएं में फेंक दिया। जिससे एक बच्चे की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना बिहटा थाना क्षेत्र के सदीसोपुर गांव की है।


मृतक बच्चे की पहचान अरुण ठाकुर के बेटे अर्णव कुमार के रूप में हुई है जबकि घायल की पहचान शम्मी कुमार के रूप में हुई है। बच्चे की मौत के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है।


जानकारी के अनुसार, बिहटा थाना क्षेत्र के सदीसोपुर गांव निवासी अरुण ठाकुर ने दो शादी की थी। पहली पत्नी रजनी देवी से उसके दो बच्चे हैं। दो साल पहले अरुण ठाकुर ने शारदा देवी से दूसरी शादी रचा ली। शारदा थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव की रहने वाली है और पहले से शादीशुदा थी।


अरुण ठाकुर अपनी दोनों पत्नियों के साथ बिहटा के कन्हौली गांव में किराए के मकान में रहता है। संपत्ति के विवाद को लेकर दोनों पत्नियों के बीच आए दिन विवाद हो रहा था। जिसको लेकर दूसरी पत्नी ने हत्या की नीयत से पहली पत्नी के दोनों बच्चों को बहला फुसलाकर बगीचा में ले गई और दोनों की पिटाई करने के बाद कुएं में फेक दिया।


जहां एक बच्चे की मौत हो गई और दूसरा बच्चा घायल है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अस्पताल भेज दिया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। 


बिहटा थानाध्यक्ष राजकुमार पांडे ने बताया कि बिहटा कन्हौली गांव में कुआ में दो बच्चे की फेकने का मामला सामने आया हं। एक बच्चे की मौत हुई है दूसरा घायल है। सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। घटना में शामिल महिला और उसके परिजनों को हिरासत में लिया गया है और आगे की कानूनी करवाई की जारी है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Mayank Kumar

FirstBihar संवाददाता