ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

पटना में ससुराल गए युवक की बेरहमी से हत्या, खेत में मिला खून से सना शव

PATNA: राजधानी पटना में बेखौफ हो चुके अपराधी संगीन वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा घटना पटना से सटे बिहटा की है, जहां अपराधियों ने एक युवक की बेरहमी से

पटना में ससुराल गए युवक की बेरहमी से हत्या, खेत में मिला खून से सना शव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में बेखौफ हो चुके अपराधी संगीन वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा घटना पटना से सटे बिहटा की है, जहां अपराधियों ने एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को बधार में फेंक कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना बिहटा थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर की है।


मृतक युवक की पहचान मनेर थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव निवासी रामा राय के बेटे लालजी राय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक लालजी राय शुक्रवार को अपने घर से ससुराल जाने की बात कह निकला था। बिहटा थाना क्षेत्र के गुलाम अली चक स्थित ससुराल पहुंचने के बाद देर शाम ससुराल से घर के लिए निकला लेकिन घर नहीं पहुंचा। देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन उसका कोहीं अता-पता नहीं चल पाया। 


शनिवार की सुबह जब ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिली कि लालजी राय का शव मुस्तफापुर बधार में फेंका गया है। परिजन मौके पर पहुंचे तो लालजी का शव को देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद थानाध्यक्ष दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।