ब्रेकिंग
Bihar Crime News : मेला घूमने गया युवक, लौटकर आया शव; मुजफ्फरपुर में हत्या के बाद आधा दर्जन से ज्यादा घरों में आग!✦बिहार में मां दुर्गा की डोली यात्रा के बीच अचानक मचा हड़कंप, खूंखार कुत्ते ने 50 से ज्यादा लोगों को काटा✦Pawan Singh : पवन सिंह को कोर्ट से झटका! पत्नी ज्योति के केस में फिर नहीं हुए पेश, लगा ₹3 हजार जुर्माना ...✦Anant Singh : संजय झा के 'एक्शन' वाले बयान पर अनंत सिंह का जवाब, बोले- फैसला होगा तब देख लेंगे; नीरज कुमार के खिलाफ प्रचार करने के सवाल पर कहा - खेत बेचने जाते हैं वोट मांगने नहीं ...✦Bihar Police : पहले प्यार, फिर कांस्टेबल की एंट्री और आखिर में 5 राउंड फायरिंग! लव ट्रायंगल की वजह से एक्साइज सिपाही अजीत की हुई हत्या ? ✦Bihar Crime News : मेला घूमने गया युवक, लौटकर आया शव; मुजफ्फरपुर में हत्या के बाद आधा दर्जन से ज्यादा घरों में आग!✦बिहार में मां दुर्गा की डोली यात्रा के बीच अचानक मचा हड़कंप, खूंखार कुत्ते ने 50 से ज्यादा लोगों को काटा✦Pawan Singh : पवन सिंह को कोर्ट से झटका! पत्नी ज्योति के केस में फिर नहीं हुए पेश, लगा ₹3 हजार जुर्माना ...✦Anant Singh : संजय झा के 'एक्शन' वाले बयान पर अनंत सिंह का जवाब, बोले- फैसला होगा तब देख लेंगे; नीरज कुमार के खिलाफ प्रचार करने के सवाल पर कहा - खेत बेचने जाते हैं वोट मांगने नहीं ...✦Bihar Police : पहले प्यार, फिर कांस्टेबल की एंट्री और आखिर में 5 राउंड फायरिंग! लव ट्रायंगल की वजह से एक्साइज सिपाही अजीत की हुई हत्या ?

पटना में सरेआम लड़की से छेड़खानी, विरोध करने पर मनचलों ने मारपीट भी की

PATNA : राजधानी पटना में मनचलों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं. छेड़खानी जैसे मामलों में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है. ताजा मामला पटना के पॉश इलाके का है जहां एटीएम से पैसा निकालने

पटना में सरेआम लड़की से छेड़खानी, विरोध करने पर मनचलों ने मारपीट भी की
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में मनचलों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं. छेड़खानी जैसे मामलों में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है. ताजा मामला पटना के पॉश इलाके का है जहां एटीएम से पैसा निकालने जा रही युवती के साथ छेड़खानी की गई. इतना ही नहीं जब युवती ने विरोध किया तो मनचलों ने उसकी पिटाई भी कर दी. 


घटना जगदेव पथ स्थित बैंक ऑफ़ इंडिया के एटीएम के पास हुई. दरअसल, युवती एटीएम से पैसे निकालने गई थी. तभी वहां पहले से मौजूद कुछ मनचलों ने उसके साथ छेड़खानी की. युवती ने जब इसका विरोध किया तो उनमें से एक युवक उसके साथ मारपीट करने लगा. हालांकि युवती विरोध करती रही और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया. इतने में वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई. लोगों को देखकर सारे मनचले भाग निकले. 


कुछ ही देर में पुलिस की गश्ती गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई लेकिन वहां कोई नहीं मिला. इधर एयरपोर्ट थानेदार अरुण कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें नहीं है. अबतक किसी ने लिखित शिकायत नहीं की है.