ब्रेकिंग
Bihar Crime News : मेला घूमने गया युवक, लौटकर आया शव; मुजफ्फरपुर में हत्या के बाद आधा दर्जन से ज्यादा घरों में आग!✦बिहार में मां दुर्गा की डोली यात्रा के बीच अचानक मचा हड़कंप, खूंखार कुत्ते ने 50 से ज्यादा लोगों को काटा✦Pawan Singh : पवन सिंह को कोर्ट से झटका! पत्नी ज्योति के केस में फिर नहीं हुए पेश, लगा ₹3 हजार जुर्माना ...✦Anant Singh : संजय झा के 'एक्शन' वाले बयान पर अनंत सिंह का जवाब, बोले- फैसला होगा तब देख लेंगे; नीरज कुमार के खिलाफ प्रचार करने के सवाल पर कहा - खेत बेचने जाते हैं वोट मांगने नहीं ...✦Bihar Police : पहले प्यार, फिर कांस्टेबल की एंट्री और आखिर में 5 राउंड फायरिंग! लव ट्रायंगल की वजह से एक्साइज सिपाही अजीत की हुई हत्या ? ✦Bihar Crime News : मेला घूमने गया युवक, लौटकर आया शव; मुजफ्फरपुर में हत्या के बाद आधा दर्जन से ज्यादा घरों में आग!✦बिहार में मां दुर्गा की डोली यात्रा के बीच अचानक मचा हड़कंप, खूंखार कुत्ते ने 50 से ज्यादा लोगों को काटा✦Pawan Singh : पवन सिंह को कोर्ट से झटका! पत्नी ज्योति के केस में फिर नहीं हुए पेश, लगा ₹3 हजार जुर्माना ...✦Anant Singh : संजय झा के 'एक्शन' वाले बयान पर अनंत सिंह का जवाब, बोले- फैसला होगा तब देख लेंगे; नीरज कुमार के खिलाफ प्रचार करने के सवाल पर कहा - खेत बेचने जाते हैं वोट मांगने नहीं ...✦Bihar Police : पहले प्यार, फिर कांस्टेबल की एंट्री और आखिर में 5 राउंड फायरिंग! लव ट्रायंगल की वजह से एक्साइज सिपाही अजीत की हुई हत्या ?

Anant Singh : संजय झा के 'एक्शन' वाले बयान पर अनंत सिंह का जवाब, बोले- फैसला होगा तब देख लेंगे; नीरज कुमार के खिलाफ प्रचार करने के सवाल पर कहा - खेत बेचने जाते हैं वोट मांगने नहीं ...

संजय झा के 'पार्टी सब देख रही है, जल्द फैसला होगा' बयान पर अनंत सिंह ने बेबाक जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि फैसला होगा तब देख लेंगे। साथ ही नीरज कुमार के खिलाफ अपनी लड़ाई को लेकर भी अनंत ने दो टूक बात रखी।

Anant Singh : संजय झा के 'एक्शन' वाले बयान पर अनंत सिंह का जवाब, बोले- फैसला होगा तब देख लेंगे; नीरज कुमार के खिलाफ प्रचार करने के सवाल पर कहा - खेत बेचने जाते हैं वोट मांगने नहीं ...
Tejpratap
Tejpratap
5 मिनट

Anant Singh : बिहार विधान परिषद चुनाव के बीच जेडीयू के अंदर चल रही सियासी खींचतान अब खुलकर सामने आने लगी है। पटना स्नातक सीट पर जेडीयू के मौजूदा एमएलसी और एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल चुके मोकामा विधायक अनंत सिंह लगातार अपने समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। पार्टी नेतृत्व की नाराजगी और संभावित कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के उस बयान पर भी अनंत सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि पार्टी सब कुछ देख रही है और जल्द ही फैसला होगा।


संजय झा के बयान पर जब अनंत सिंह से सवाल किया गया कि पार्टी उनके खिलाफ क्या कार्रवाई कर सकती है, तो उन्होंने अपने अंदाज में जवाब दिया। अनंत सिंह ने कहा कि **जब फैसला होगा, तब होगा। उस समय देख लिया जाएगा कि क्या फैसला होता है। उन्होंने साफ कहा कि जिस दिन फैसला होगा, उसी दिन वह इस पर बात करेंगे। अभी से इस बारे में कुछ कहने की जरूरत नहीं है।


अनंत सिंह के इस जवाब में एक तरह की चुनौती भी नजर आई। उन्होंने न तो पार्टी नेतृत्व के संभावित फैसले पर चिंता जाहिर की और न ही अपने रुख से पीछे हटने के संकेत दिए। उनका पूरा फोकस फिलहाल चुनाव प्रचार और अपने समर्थित उम्मीदवार को जिताने पर दिखाई दे रहा है।


'मेरी लड़ाई नीरज कुमार से है'

अनंत सिंह से जब यह सवाल किया गया कि जेडीयू के कई बड़े नेता और पार्टी से जुड़े लोग नीरज कुमार के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई सिर्फ नीरज कुमार से है। निशांत कुमार के चुनाव प्रचार को लेकर पूछे गए सवाल पर अनंत सिंह ने कहा कि वह पार्टी के मालिक हैं और अगर वह प्रचार कर रहे हैं तो इसमें गलत क्या है। उन्होंने कहा कि वह अच्छा काम कर रहे हैं। अनंत सिंह ने साफ किया कि दूसरे नेताओं की अपनी भूमिका है, लेकिन उनका विरोध नीरज कुमार से है। यानी अनंत सिंह ने एक बार फिर संकेत दिया कि उनका मौजूदा राजनीतिक टकराव पार्टी के हर नेता से नहीं, बल्कि खास तौर पर नीरज कुमार से है।


 चुनावी माहौल पर भी किया बड़ा दावा

लगातार अलग-अलग इलाकों में जाकर अपने समर्थित उम्मीदवार के लिए वोट मांग रहे अनंत सिंह से जब पत्रकारों ने पूछा कि उन्हें चुनावी माहौल कैसा नजर आ रहा है, तो उन्होंने कहा कि माहौल कैसा है, यह पत्रकार बताएंगे। हालांकि, इसके बाद उन्होंने अपने समर्थित उम्मीदवार की जीत का दावा कर दिया। अनंत सिंह ने कहा कि उनके समर्थन वाले उम्मीदवार चुनाव जीत रहे हैं और विरोधियों की जमानत जब्त होगी। उन्होंने दावा किया कि युवाओं का उन्हें पूरा साथ मिल रहा है और उनके समर्थकों को जनता का पूरा आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है।


अनंत सिंह का यह दावा ऐसे समय में आया है, जब पटना स्नातक सीट पर मुकाबला लगातार दिलचस्प होता जा रहा है। एक तरफ एनडीए अपने उम्मीदवार नीरज कुमार को जिताने के लिए पूरी ताकत लगा रहा है, वहीं दूसरी तरफ अनंत सिंह अपने समर्थित उम्मीदवार के लिए मैदान में सक्रिय हैं। ऐसे में चुनावी मुकाबला सिर्फ उम्मीदवारों के बीच नहीं, बल्कि नेताओं के प्रभाव और राजनीतिक पकड़ की परीक्षा भी बनता जा रहा है।


 'नहीं जा रहे खेत बेचने...'

जब पत्रकारों ने अनंत सिंह से पूछा कि क्या वह आज फिर चुनाव प्रचार के लिए निकलने वाले हैं, तो उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में तंज कसते हुए कहा, 'नहीं जा रहे खेत बेचने।' इसके बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि वह अपने विधानसभा क्षेत्र में जनता के बीच जा रहे हैं।अनंत सिंह का यह अंदाज एक बार फिर चर्चा में आ गया। चुनावी बयानबाजी के बीच वह लगातार अपने खास और बेबाक अंदाज में सवालों का जवाब दे रहे हैं। उनका कहना है कि वह जनता के बीच जा रहे हैं और अपने समर्थकों के साथ खड़े हैं।


अब नजर पार्टी के अगले कदम पर

अनंत सिंह के लगातार नीरज कुमार के खिलाफ प्रचार करने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि जेडीयू नेतृत्व आगे क्या कदम उठाता है। संजय झा पहले ही संकेत दे चुके हैं कि पार्टी पूरे घटनाक्रम को देख रही है और जल्द फैसला लिया जा सकता है। वहीं अनंत सिंह भी साफ कर चुके हैं कि फैसला आने से पहले वह किसी तरह की अटकल पर बात नहीं करेंगे।