ब्रेकिंग
Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’✦Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’

पटना : सगाई में हाईवोल्टेज ड्रामा, लड़की के अंगूठी निकालते ही भागा लड़का

PATNA : पटना से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. दरअसल, सगाई के समय जैसे ही लड़की ने अंगूठी निकाली वैसे ही लड़का अपने परिवार के साथ भाग खड़ा हुआ. इसके बाद काफी देर तक वहां हाईवोल्टेज

पटना : सगाई में हाईवोल्टेज ड्रामा, लड़की के अंगूठी निकालते ही भागा लड़का
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पटना से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. दरअसल, सगाई के समय जैसे ही लड़की ने अंगूठी निकाली वैसे ही लड़का अपने परिवार के साथ भाग खड़ा हुआ. इसके बाद काफी देर तक वहां हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ और आखिरकार सगाई के दिन ही शादी टूट गई. 


दरअसल, अथमलगोला थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पंचायत की एक लड़की की शादी अलावलपुर निवासी एक सरकारी नौकरी करने वाले लड़के के साथ तय हुई थी. बाढ़ के एक रेस्ट हाउस में रिंग सेरेमनी का कार्यक्रम आयोजित किया गया. जैसे ही लड़की ने लड़के को अंगूठी पहनाने के लिए निकाली तभी लड़का अपने परिवार के साथ भाग निकला. लड़के ने लड़की के सुंदर नहीं होने की बात कही और भाग खड़ा हुआ. इसपर लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के वालों का पीछा करते हुए उन्हें मोकामा बाईपास में जाकर दबोच लिया. 


फिर पुलिस को मामले की जानकारी दी गई. लड़के पक्ष के लोगों को बाढ़ थाना लाया गया. ड्यूटी पर तैनात दो पदाधिकारी ने दोनों पक्ष की बातें घंटों सुनीं लेकिन इस दौरान लड़की ने खुद थाने में शादी से मना कर दिया. लड़की रिंग सेरेमनी कार्यक्रम में खर्च हुई राशि की मांग करने लगी. बाद में समझौता होने के बाद पचास हजार रुपये लड़का पक्ष वालों की तरफ से लड़की पक्ष को दिया गया, तब जाकर मामला शांत हुआ. 

टैग्स