ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

पटना में DAV स्कूल के प्रिंसिपल के फ्लैट में हुई सब्जी विक्रेता की हत्या, 12 टुकड़ों में मिली बॉडी

PATNA : पटना के फुलवारीशरीफ थाना इलाके के वाल्मी कैंपस के अंदर कटा हुआ सिर मिलने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. मृतक की पहचान बोचाचक रामनगर के सब्जी विक्रेता हरिहर प्रस

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटना के फुलवारीशरीफ थाना इलाके के वाल्मी कैंपस के अंदर कटा हुआ सिर मिलने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. मृतक की पहचान बोचाचक रामनगर के सब्जी विक्रेता हरिहर प्रसाद के रुप में हुई है. 

12 टुकड़ों में मिली बॉडी

रविवार को हरिहर प्रसाद की बॉडी 12 टुकड़ों में कटी हुई पुलिस ने बरामद की है. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि हरिहर प्रसाद की हत्या लेन-देन के विवाद में की गई है. 

उसकी हत्या डीएवी स्कूल के प्रिसिपल के फ्लैट सी वन टू में की गई है. हत्या करने के बाद अपराधियों ने अपराधियों ने गले को रेतकर अलग कर दिया और उसके बाद बॉडी को 12 टुकड़े में काट दिया. शव को ठिकाने लगाने की नियत से सिर को अलग और बॉडी को अलग फेंक दिया गया. जांच के दौरान पुलिस को कमरे से लेकर बाथरुम तक खून के धब्बे मिले हैं. हत्या का आरोपित डीएवी स्कूल का चपरासी संजीव कुमार प्रिंसिपल के फ्लैट में देखभाल करता था और रहता था. हत्या के बाद से वह फरार है. 

मृतर हरिहर प्रसाद 23 दिसंबर से गायब था. 25 दिसंबर को उसने अपने परिजनों से फोन पर बात की थी और एम्स में इलाज करवाने के लिए दिल्ली जाने की बात कही थी. घर नहीं आने पर 3 जनवरी को उसकी पत्नी ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था. 4 जनवरी का वाल्मी के पास उसका सिर मिला था.  



टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें