ब्रेकिंग
UGMAC 2026 में GOAL Institute का दबदबा... जनरल कैटेगरी की पहली और दूसरी रैंक पर संस्थान के छात्रों का कब्जालखीसराय अशोक धाम मंदिर हादसा: मृतकों और घायलों की हुई पहचान, जिला प्रशासन ने जारी की लिस्ट; देखिए..सरकार से तेजस्वी यादव की मांग, पटना में लगे माउंटेनमैन दशरथ मांझी की प्रतिमा, बनाया जाए आश्रमभारत-नेपाल सीमा पर 24 घंटे गश्त का आदेश, 194 SSB चौकियों और 70 थानों के समन्वय से होगी निगरानीCM सम्राट का एक और बड़ा कदम, 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे...9 महीने के भीतर खनन ब्लॉक शुरू करने का होगा कार्यUGMAC 2026 में GOAL Institute का दबदबा... जनरल कैटेगरी की पहली और दूसरी रैंक पर संस्थान के छात्रों का कब्जालखीसराय अशोक धाम मंदिर हादसा: मृतकों और घायलों की हुई पहचान, जिला प्रशासन ने जारी की लिस्ट; देखिए..सरकार से तेजस्वी यादव की मांग, पटना में लगे माउंटेनमैन दशरथ मांझी की प्रतिमा, बनाया जाए आश्रमभारत-नेपाल सीमा पर 24 घंटे गश्त का आदेश, 194 SSB चौकियों और 70 थानों के समन्वय से होगी निगरानीCM सम्राट का एक और बड़ा कदम, 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे...9 महीने के भीतर खनन ब्लॉक शुरू करने का होगा कार्य

पटना : पुलिसकर्मी बनकर होटल संचालक से लूटपाट की कोशिश, ऐसे दिया पूरे वारदात को अंजाम, पुलिस भी हैरान

PATNA : राजधानी पटना में बैखौफ अपराधी पुलिस को दिनदहाड़े बड़ी चुनौती दे रहे है. बता दें पटना के जक्कनपुर थाने के करबिगहिया इलाके में तीन की संख्या में बदमाशों ने फर्जी पुलिसकर्मी बन कर श्री ओम

पटना  : पुलिसकर्मी बनकर होटल संचालक से लूटपाट की कोशिश, ऐसे दिया पूरे वारदात को अंजाम, पुलिस भी हैरान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में बैखौफ अपराधी पुलिस को दिनदहाड़े बड़ी चुनौती दे रहे है.  बता दें पटना के जक्कनपुर थाने के करबिगहिया इलाके में तीन की संख्या में बदमाशों ने फर्जी पुलिसकर्मी बन कर श्री ओम सांईं होटल के संचालक रंजय सिंह को रिवॉल्वर का भय दिखा कर जबरन एक लाख रुपये लेने की कोशिश की. लेकिन संचालक रुपये देने को तैयार नहीं हुए और उनके एक मित्र की सूचना पर जक्कनपुर थानाध्यक्ष सुदामा प्रसाद सिंह ने फोन कर दिया. 


दूसरी तरफ जब बदमाशों ने जक्कनपुर थानाध्यक्ष का नंबर देखा, तो वे रंजय सिंह का फोन छीन कर वहां से भाग निकले. इस मामले में रंजय सिंह ने जक्कनपुर थाने में लिखित शिकायत दी है. वही रंजय सिंह का दावा है कि वे बदमाश नहीं थे. बल्कि सिविल ड्रेस में पुलिस थे. उन्होंने कहा कि उनके पास जो रिवॉल्वर थी. वह किसी पुलिसकर्मी के पास ही हो सकता है. उनके परिवार में भी कई पुलिसकर्मी. 


जिसके कारण वे पुलिस को मिलने वाले हथियार को अच्छे से पहचानते हैं. किसी पुलिसकर्मी ने ही सिविल ड्रेस में उनसे जबरन एक लाख रुपये लेने की कोशिश की. रंजय सिंह ने बताया कि उन्होंने हाल में ही मकान को किराये पर लिया है और होटल खोला है, जिस वजह से सीसीटीवी कैमरा नहीं लगवा पाये हैं. जहां शनिवार को वे कमरा नंबर 101 में साेये हुए थे. इसी दरिमियान लगभग 3:45 बजे तीन की संख्या में लोग पहुंचे और उन लोगों ने अपने आपको पुलिस बताया और यह कहा कि वे लोग गलत काम करते हैं. इसलिए तुरंत एक लाख रुपये दें. नहीं तो कार्रवाई की जायेगी.


लेकिन रंजय सिंह के पैसे देने से इनकार करने पर वो लोग रिवॉल्वर उनपर तान दी. ये देख कर उनके एक दोस्त ने जक्कनपुर पुलिस को फोन कर दिया और वहां से थानाध्यक्ष का फोन आ गया. लेकिन  थानाध्यक्ष का सरकारी नंबर देख मोबाइल फोन लेकर फरार हो गये. रंजय सिंह ने कहा कि वे अगर उन लोगों को देखेंगे तो पहचान लेंगे.