ब्रेकिंग
भोजपुरी अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने बिहार के राज्यपाल से की मुलाकात, छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं✦Bihar News : छठ के बाद घर लौटने वालों की बल्ले-बल्ले! भागलपुर-पटना के बीच सोमवार को चलेगी स्पेशल ट्रेन, 18 नवंबर को जयपुर के लिए भी मिलेगी खास गाड़ी✦लोक आस्था का महापर्व छठ का तीसरा दिन, डूबते हुए भगवान सूर्य को छठव्रतियों ने दिया अर्घ्य, अक्षरा सिंह ने दी शुभकामनाएं, देखिये शाम के अर्घ्य की तस्वीरें✦Bihar News : बहन की शादी की तैयारियों का जायजा लेने नदावां पहुंचे अनंत सिंह के तीनों बेटे, जयमाला स्टेज से बारात के ठहरने तक की देखी व्यवस्था✦Bihar Chhath Festival : एक ही छठी मईया, लेकिन पूजा के तरीके अलग! मगध में कसार तो मिथिला में भुसवा, कहीं भरते हैं कोसी तो कहीं जगाते हैं डाला✦भोजपुरी अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने बिहार के राज्यपाल से की मुलाकात, छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं✦Bihar News : छठ के बाद घर लौटने वालों की बल्ले-बल्ले! भागलपुर-पटना के बीच सोमवार को चलेगी स्पेशल ट्रेन, 18 नवंबर को जयपुर के लिए भी मिलेगी खास गाड़ी✦लोक आस्था का महापर्व छठ का तीसरा दिन, डूबते हुए भगवान सूर्य को छठव्रतियों ने दिया अर्घ्य, अक्षरा सिंह ने दी शुभकामनाएं, देखिये शाम के अर्घ्य की तस्वीरें✦Bihar News : बहन की शादी की तैयारियों का जायजा लेने नदावां पहुंचे अनंत सिंह के तीनों बेटे, जयमाला स्टेज से बारात के ठहरने तक की देखी व्यवस्था✦Bihar Chhath Festival : एक ही छठी मईया, लेकिन पूजा के तरीके अलग! मगध में कसार तो मिथिला में भुसवा, कहीं भरते हैं कोसी तो कहीं जगाते हैं डाला

पटना में पुलिस पर हमला, भीड़ ने शराबी को छुड़ाया

PATNA : पटना में पुलिस पर हमला कर भीड़ ने हंगामा करने वाले शराबी को छुड़ा लिया।इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग को तोड़ते हुए भीड़ सड़क पर उतर गयी। भीड़ ने पुलिस पर पत्थरबाजी भी कर दी।</p

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : पटना में पुलिस पर हमला कर भीड़ ने हंगामा करने वाले शराबी को छुड़ा लिया।इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग को तोड़ते हुए भीड़ सड़क पर उतर गयी। भीड़ ने पुलिस पर पत्थरबाजी भी कर दी।


घटना कदमकुआं थाना के मैकडोनाल्ड गोलंबर के पास रविवार को हुई। पुलिस को सूचना मिली कि कुछ युवक शराब पीकर हंगामा कर रहे हैं। इस सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया जो शराब के नशे में था। पुलिस उसे लेकर थाना आने लगी तभी भीड़ और उसमें शामिल कुछ महिलाओं ने हमला कर दिया। मौके पर जुटी भीड़ पुलिस पर हावी हो गयी। पुलिस पर असामिजक तत्वों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी और आरोपित को साथ छुड़ा कर ले गए।


बाद में मौके पर भारी संख्या में पहुंची पुलिस बल पहुंची। लेकिन तब तक सभी मौके से फरार हो गये। आरोपित युवक भी घर पर नहीं मिला। कदमकुआं थानाध्यक्ष निशिकांत निशि ने बताया कि शराब पीकर एक युवक के हंगामा करने की सूचना मिली थी। इसके बाद कुछ लोग उसे छुड़ा कर ले गये। इस बाबत किसी तरह की अफआईआर दर्ज नहीं की गयी है।


बता दें कि मैकडोनाल्ड गोलंबर के पास बनी झोपड़ियों के समीप अक्सर असामाजिक तत्व शराब पीकर हंगामा करते हैं। नशे में होने के कारण वे दूसरों से उलझा जाते हैं। रविवार को भी कुछ युवक नशे में हंगामा कर रहे ते। इसके बाद लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। 


टैग्स