ब्रेकिंग
गया में 7 हजार रुपये घूस लेते दो सरकारी अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने दोनों को रंगे हाथ दबोचा✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में जुटेंगे बड़े सितारे! 10 बीघे में पंडाल, थार-बाइक और स्कूटी जीतने का मौका✦नदियों की गाद से बिहार में बनेंगी सड़कें, सीएम सम्राट चौधरी और नितिन गडकरी की मौजूदगी में MoU✦1st Bihar की खबर का बड़ा असर..नगर निगम कमिश्नर प्रभात झा सस्पेंड, टेंडर में किया था बड़ा घोटाला, नगर विकास विभाग ने खेल का किया खुलासा ✦भगवान कृष्ण पर टिप्पणी से भड़के पप्पू यादव, धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR कराने थाने पहुंचे✦गया में 7 हजार रुपये घूस लेते दो सरकारी अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने दोनों को रंगे हाथ दबोचा✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में जुटेंगे बड़े सितारे! 10 बीघे में पंडाल, थार-बाइक और स्कूटी जीतने का मौका✦नदियों की गाद से बिहार में बनेंगी सड़कें, सीएम सम्राट चौधरी और नितिन गडकरी की मौजूदगी में MoU✦1st Bihar की खबर का बड़ा असर..नगर निगम कमिश्नर प्रभात झा सस्पेंड, टेंडर में किया था बड़ा घोटाला, नगर विकास विभाग ने खेल का किया खुलासा ✦भगवान कृष्ण पर टिप्पणी से भड़के पप्पू यादव, धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR कराने थाने पहुंचे

पटना में नर्सिंग छात्राओं के साथ बस रोक कर छेड़खानी, दुपट्टा खींचने पर विरोध जताया तो मनचलों ने की मारपीट

PATNA: राजधानी पटना में बदमाशों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच गया है। यहां बेखौफ बदमाशों ने नर्सिंग की छात्राओं के साथ बस रोककर छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया है। जब बस पर सवार छा

पटना में नर्सिंग छात्राओं के साथ बस रोक कर छेड़खानी, दुपट्टा खींचने पर विरोध जताया तो मनचलों ने की मारपीट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में बदमाशों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच गया है। यहां बेखौफ बदमाशों ने नर्सिंग की छात्राओं के साथ बस रोककर छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया है। जब बस पर सवार छात्राओं ने इसका विरोध किया तो मनचलों ने न सिर्फ उनके साथ मारपीट की बल्कि उनके मोबाइल भी छीन लिए। घटना गुरुवार की है। मनचलों की इस करतूत से परेशान छात्राएं शुक्रवार को भी नर्सिंग इंस्टीट्यूट नहीं पहुंची। मामला मनेर में एक मेडिकल इंस्टीट्यूट की नर्सिंग छात्राओं से जुड़ा है।


दरअसल, छेड़खानी की यह घटना मनेर के छीतनावां गांव स्थित आंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एजुकेशन की नर्सिंग छात्राओं के साथ हुआ है। बताया जा रहा है कि कॉलेज से लौटने के दौरान 10-15 युवकों ने उनके बस को रोक दिया और छात्राओं के साथ मारपीट और बदतमीजी की। इसका विरोध करने पर कुछ मनचलों ने छात्राओं के मोबाइल और पर्स छीन लिए। इतना ही नहीं मनचलों ने लड़कियों के दुपट्टे भी खींचे। घटना के बाद छात्राओं ने इसकी जानकारी इंस्टीट्यूट प्रशासन को दी।


इंस्टीट्यूट प्रशासन ने इसकी लिखित शिकायत मनेर थाने में की है। इस मामले में इंस्टीट्यूट प्रशासन ने लगभग 15 लोगों को नामजद किया है। आंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एजुकेशन के प्रबंध निदेशक कौशल कुमार गिरी ने बताया कि गुरुवार को जब छात्राएं बस से अपने घर लौट रही थीं, तभी कुछ युवकों ने बस रोककर उनसे छेड़खानी की गई। मनेर थाना प्रभारी राजीव रंजन ने बताया कि इस मामले में स्थानीय लोगों और इंस्टीट्यूट प्रशासन की तरफ से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।