ब्रेकिंग
बिहार के वित्तरहित शिक्षकों के खाते में आने लगा अनुदान, RTGS से भुगतान शुरू... जानिए कब तक आएगी राशि?✦बच्चा चोरी के शक में दो युवकों को पेड़ से बांधकर पीटा, मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से छुड़ाया✦नीरज कुमार के बाद अब पप्पू यादव की बिगड़ी तबीयत, चक्कर आने से लड़खड़ाए, VIDEO आया सामने✦बिहार में खौफनाक वारदात: जिस पोखरे में दो दिन पहले मिली पत्नी की लाश, अब उसी में मिला लापता पति का शव✦Bihar News : बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर में 3 की मौत; मेला देखकर लौट रहे थे पिता-पुत्र और महिला✦बिहार के वित्तरहित शिक्षकों के खाते में आने लगा अनुदान, RTGS से भुगतान शुरू... जानिए कब तक आएगी राशि?✦बच्चा चोरी के शक में दो युवकों को पेड़ से बांधकर पीटा, मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से छुड़ाया✦नीरज कुमार के बाद अब पप्पू यादव की बिगड़ी तबीयत, चक्कर आने से लड़खड़ाए, VIDEO आया सामने✦बिहार में खौफनाक वारदात: जिस पोखरे में दो दिन पहले मिली पत्नी की लाश, अब उसी में मिला लापता पति का शव✦Bihar News : बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर में 3 की मौत; मेला देखकर लौट रहे थे पिता-पुत्र और महिला

पटना में नाबालिग लड़के की बेरहमी से हत्या, मर्डर के बाद फोड़ दी आंख; कई दिनों से लापता था मोनू

PATNA: राजधानी पटना से हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बेखौफ बदमाशों ने बीते 10 दिनों से लापता 17 वर्षीय लड़के की हत्या करने के बाद उसकी आंखे फोड़ दिया और शव को आहर में फेंक

पटना में नाबालिग लड़के की बेरहमी से हत्या, मर्डर के बाद फोड़ दी आंख; कई दिनों से लापता था मोनू
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना से हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बेखौफ बदमाशों ने बीते 10 दिनों से लापता 17 वर्षीय लड़के की हत्या करने के बाद उसकी आंखे फोड़ दिया और शव को आहर में फेंक कर फरार हो गए। शनिवार को किशोर का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना मनेर थाना क्षेत्र के सराय पंचायत की है।


17 वर्षीय किशोर की पहचान कहारी टोला निवासी राजकुमार राय के बेटे मोनू कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मोनू बीते 23 जनवरी को आग ताप रहा था, इसी दौरान गांव से गायब हो गया था। परिजनों ने मनेर थाने में मोनू के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसी बीच शनिवार को कुछ किसान पटवन के लिए अहरा का पानी निकाल रहे थे, तभी उनकी नजर क्षत विक्षत शव पर पड़ी। शव मिलने की जानकारी पूरे गांव में फैल गई और लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई।


शव की पहचान पिछले 10 दिनों से घर से लापता मोनू के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप है कि मोनू की आंख फोड़कर उसकी बेरहमी से हत्या की गई है। मोनू का गांव के ही कारीमन से कुछ दिन पहले रुपये की लेन-देन को लेकर विवाद हो गयाथा। मोनू के लापता होने वाले दिन सीसीटीवी फुटेज में करीमन उसके साथ दिखा था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी करीमन को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।