ब्रेकिंग
Anant Singh : 'न मरने का गम है न जीने की ख़ुशी ....', नीरज कुमार के विरोध पर बोले 'छोटे सरकार' अनंत सिंह - गोली चलवा दें ....?✦Bihar News : ‘पार्टी को इतना बेचैन नहीं होना चाहिए...’, अनंत सिंह ने फिर खोला मोर्चा, बोले- जनता को अच्छा नहीं लग रहा, 23 अक्टूबर को 18 साल का सारा गैस निकाल देंगे ✦Bihar News : विजय सिन्हा पर भड़के अनंत सिंह,कहा - लोग रोज - रोज अंगा काहे फाड़ता है? अपना कहानी खुद खत्म कर रहे हैं...✦Bihar News: वैशाली नाव हादसा: 13 बच्चों की मौत के बाद राघोपुर CO पर गिरी गाज, नावों की फिटनेस जांच क्यों नहीं हुई?✦Bihar News: बिहार में अक्टूबर का वेतन चाहिए तो 22 अक्टूबर तक कराएं डेटा सत्यापन, शिक्षा विभाग का निर्देश✦Anant Singh : 'न मरने का गम है न जीने की ख़ुशी ....', नीरज कुमार के विरोध पर बोले 'छोटे सरकार' अनंत सिंह - गोली चलवा दें ....?✦Bihar News : ‘पार्टी को इतना बेचैन नहीं होना चाहिए...’, अनंत सिंह ने फिर खोला मोर्चा, बोले- जनता को अच्छा नहीं लग रहा, 23 अक्टूबर को 18 साल का सारा गैस निकाल देंगे ✦Bihar News : विजय सिन्हा पर भड़के अनंत सिंह,कहा - लोग रोज - रोज अंगा काहे फाड़ता है? अपना कहानी खुद खत्म कर रहे हैं...✦Bihar News: वैशाली नाव हादसा: 13 बच्चों की मौत के बाद राघोपुर CO पर गिरी गाज, नावों की फिटनेस जांच क्यों नहीं हुई?✦Bihar News: बिहार में अक्टूबर का वेतन चाहिए तो 22 अक्टूबर तक कराएं डेटा सत्यापन, शिक्षा विभाग का निर्देश

पटना में लोहा कारोबारी की हत्या, घर लौटने के दौरान बदमाशों ने गोलियों से किया छलनी

PATNA: सरकार और पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद अपराध की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग रहा है। एक तरफ जहां डबल इंजन सरकार क्राइम मीटिंग कर रही तो दूसरी तरह अपराधी गोलियां बरसा रहे हैं। ता

पटना में लोहा कारोबारी की हत्या, घर लौटने के दौरान बदमाशों ने गोलियों से किया छलनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: सरकार और पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद अपराध की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग रहा है। एक तरफ जहां डबल इंजन सरकार क्राइम मीटिंग कर रही तो दूसरी तरह अपराधी गोलियां बरसा रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सटे मसौढ़ी से सामना आया है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक लोहा कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। लोहा कारोबारी दुकान बंद कर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने उसे गोलियों से छलनी कर दिया।


दरअसल, घटना मसौढ़ी अनुमंडल के लहसुना थाना क्षेत्र स्थित उस्मानचक गांव के पास की है। मृतक की पहचान उस्मानचक निवासी बाबूलाल सिंह के 38 वर्षीय बेटे अभय सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अभय सिंह शुक्रवार की रात अपनी हार्डवेयर की दुकान बंद करने के बाद वापस घर लौट रहा था, तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसे गोली मार की। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।


गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल लोहा कारोबारी को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से ड़क्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया। परिजनों ने घायल कारोबारी को मेदंता अस्पताल में भर्ती कराय, जहां थोड़ी ही देर बाद उसकी मौत हो गई।


पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक 6 से 7 राउंड गोली चली है। किस कारण से कारोबारी को गोली मारी गई फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने हर बार कि तरह अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लेने का दावा किया है।