ब्रेकिंग
बिहार में 109 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, एक आदेश से बदली तैनाती; देखें किसे कहां भेजा गया✦Anant Singh : 'न मरने का गम है न जीने की ख़ुशी ....', नीरज कुमार के विरोध पर बोले 'छोटे सरकार' अनंत सिंह - गोली चलवा दें ....?✦Bihar News : ‘पार्टी को इतना बेचैन नहीं होना चाहिए...’, अनंत सिंह ने फिर खोला मोर्चा, बोले- जनता को अच्छा नहीं लग रहा, 23 अक्टूबर को 18 साल का सारा गैस निकाल देंगे ✦Bihar News : विजय सिन्हा पर भड़के अनंत सिंह,कहा - लोग रोज - रोज अंगा काहे फाड़ता है? अपना कहानी खुद खत्म कर रहे हैं...✦Bihar News: वैशाली नाव हादसा: 13 बच्चों की मौत के बाद राघोपुर CO पर गिरी गाज, नावों की फिटनेस जांच क्यों नहीं हुई?✦बिहार में 109 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, एक आदेश से बदली तैनाती; देखें किसे कहां भेजा गया✦Anant Singh : 'न मरने का गम है न जीने की ख़ुशी ....', नीरज कुमार के विरोध पर बोले 'छोटे सरकार' अनंत सिंह - गोली चलवा दें ....?✦Bihar News : ‘पार्टी को इतना बेचैन नहीं होना चाहिए...’, अनंत सिंह ने फिर खोला मोर्चा, बोले- जनता को अच्छा नहीं लग रहा, 23 अक्टूबर को 18 साल का सारा गैस निकाल देंगे ✦Bihar News : विजय सिन्हा पर भड़के अनंत सिंह,कहा - लोग रोज - रोज अंगा काहे फाड़ता है? अपना कहानी खुद खत्म कर रहे हैं...✦Bihar News: वैशाली नाव हादसा: 13 बच्चों की मौत के बाद राघोपुर CO पर गिरी गाज, नावों की फिटनेस जांच क्यों नहीं हुई?

Anant Singh : 'न मरने का गम है न जीने की ख़ुशी ....', नीरज कुमार के विरोध पर बोले 'छोटे सरकार' अनंत सिंह - गोली चलवा दें ....?

पटना स्नातक चुनाव के बीच अनंत सिंह ने एक बार फिर नीरज कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा- ‘नीरज बोल रहे हैं तो क्या गोली चला दें।’ नेताओं की दूरी पर बोले- ‘न गम है, न खुशी।’ निशांत के प्रचार पर भी सवाल उठाए।

Anant Singh : 'न मरने का गम है न जीने की ख़ुशी ....',  नीरज कुमार के विरोध पर बोले 'छोटे सरकार' अनंत सिंह - गोली चलवा दें ....?
Tejpratap
Tejpratap
5 मिनट

Anant Singh : पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे जेडीयू के अंदर चल रही खींचतान भी खुलकर सामने आने लगी है। मोकामा विधायक अनंत सिंह अपने समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में लगातार मैदान में उतर रहे हैं। शुक्रवार सुबह भी अनंत सिंह पटना के अलग-अलग इलाकों में जन आशीर्वाद यात्रा निकालकर जनता के बीच पहुंचेंगे। इस दौरान वह लोगों से अपने उम्मीदवार के लिए वोट की अपील करेंगे।


जन आशीर्वाद यात्रा पर निकलने से पहले अनंत सिंह ने कहा कि वह जनता के बीच जा रहे हैं और अपने उम्मीदवार के लिए वोट मांगेंगे। उन्होंने कहा कि जनता ही उनकी मालिक है और वही उनके लिए भगवान के समान है। इसलिए वह जनता के बीच जाकर अपने उम्मीदवार के पक्ष में वोट देने की विनती और आरजू करेंगे।


अनंत सिंह ने कहा कि उनका मकसद साफ है। वह लोगों के बीच जाएंगे, अपनी बात रखेंगे और अपने उम्मीदवार को वोट देने की अपील करेंगे। चुनावी माहौल में उनका यह अभियान ऐसे समय शुरू हो रहा है, जब पटना स्नातक सीट पर जेडीयू के उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह खुलकर अपने पसंदीदा उम्मीदवार के समर्थन में खड़े हैं।


‘कोई खिलाफ नहीं है, मैं पार्टी में हूं और रहूंगा’

जब अनंत सिंह से पूछा गया कि पूरी पार्टी यानी जेडीयू उनके खिलाफ खड़ी नजर आ रही है तो उन्होंने इस बात को सिरे से खारिज कर दिया। अनंत सिंह ने कहा कि कोई उनके खिलाफ नहीं है। वह पार्टी में हैं और पार्टी में ही रहेंगे।उन्होंने नीरज कुमार का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह नीरज कुमार पार्टी में हैं, उसी तरह वह भी पार्टी में हैं। अनंत सिंह का यह बयान इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि पटना स्नातक चुनाव को लेकर दोनों नेताओं के बीच बयानबाजी लगातार तेज हो रही है। अनंत सिंह एक तरफ अपने उम्मीदवार के लिए वोट मांग रहे हैं तो दूसरी तरफ यह भी साफ कर रहे हैं कि उनका जेडीयू से कोई अलगाव नहीं है। वह खुद को पार्टी के भीतर ही बताते हुए लगातार अपनी राजनीतिक लाइन पर आगे बढ़ रहे हैं।


‘नीरज बोल रहे हैं तो क्या गोली चला दें?’

नीरज कुमार की ओर से लगातार दिए जा रहे बयानों को लेकर जब अनंत सिंह से सवाल किया गया तो उनका जवाब अपने खास अंदाज में आया। उन्होंने कहा कि- नीरज कुमार अगर बोल रहे हैं तो क्या वह गोली चला दें? उन्होंने कहा कि नीरज कुमार भी अपनी बात बोल रहे हैं और वह भी अपनी बात रख रहे हैं। अनंत सिंह से जब पूछा गया कि जेडीयू के कई बड़े नेता उनसे दूरी बनाते नजर आ रहे हैं तो उन्होंने इसे लेकर भी ज्यादा चिंता नहीं दिखाई। अनंत सिंह ने बेपरवाही वाले अंदाज में कहा कि उन्हें इससे कोई समस्या नहीं है। उन्होंने कहा कि न तो उन्हें किसी के दूरी बनाने का गम है और न ही किसी के साथ होने की कोई खास खुशी।अनंत सिंह ने कहा कि- न मरने का गम है न जीने की ख़ुशी।


नीरज कुमार के समर्थन में निशांत कुमार के चुनाव प्रचार में उतरने को लेकर भी अनंत सिंह ने अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि उनका मानना था कि निशांत कुमार को इतने छोटे से चुनाव में नहीं जाना चाहिए था। अनंत सिंह ने कहा कि यह चुनाव उनके लायक नहीं है। हालांकि, इन तमाम बयानों के बीच अनंत सिंह ने एक बात फिर दोहराई कि वह नीतीश कुमार के साथ हैं और आगे भी उनके साथ ही रहेंगे। उन्होंने साफ कहा कि वह हमेशा नीतीश जी के साथ रहे हैं और आगे भी साथ रहेंगे।


ऐसे में पटना स्नातक सीट का चुनाव अब सिर्फ एक एमएलसी सीट का मुकाबला नहीं रह गया है। एक तरफ जेडीयू के उम्मीदवार नीरज कुमार अपने संगठन और पार्टी के समर्थन के साथ मैदान में हैं, तो दूसरी तरफ अनंत सिंह अपने समर्थित उम्मीदवार के लिए जनता के बीच जाकर वोट मांग रहे हैं। चुनाव की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है, दोनों खेमों की बयानबाजी भी मुकाबले को और रोचक बनाती जा रही है।