ब्रेकिंग
मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी

पटना में किशोरी के साथ गैंगरैप, दो मनचलों ने खेत में ले जाकर किया गंदा काम

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां 14 साल की किशोरी के साथ दो मनचलों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित किशोरी शौच के लिए खेतों की तरफ जा रही थी।इसी दौरान पह

पटना में किशोरी के साथ गैंगरैप, दो मनचलों ने खेत में ले जाकर किया गंदा काम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां 14 साल की किशोरी के साथ दो मनचलों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित किशोरी शौच के लिए खेतों की तरफ जा रही थी।इसी दौरान पहले से घात लगाए दो लड़कों ने उसे जबरन अपनी हवस का शिकार बनाया। इतना ही नहीं दोनों आरोपी लड़कों ने गैंगरेप का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है। घटना दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव की है।


बताया जा रहा है कि पीड़ित किशोरी रविवार की शाम शौच के लिए घर से निकली थी। जैसे ही वह सुनसान जगह पर पहुंची वहां पहले से मौजूद गांव के ही अमरेश कुमार और निरहुआ ने उसे पकड़ लिया और उठाकर खेत में ले गए और  किशोरी के लाख मना करने के बावजूद दोनो ने बारी बारी से उसके साथ मुंह काला किया। इस दौरान आरोपियों ने लड़की का अश्लील वीडियो बना लिया और उसे फेसबुक पर शेयर कर दिया।


किसी तरह से लड़की घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के होश उड़ गए। जिसके बाद परिजन लड़की को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस में मामला दर्ज कराया। हालांकि इससे पहले लोक लाज के कारण परिजनों ने चुप्पी साध ली थी लेकिन जब आरोपियों ने लड़की का अश्लील वीडियो वायरल कर दिया तो परिजन थाने पहुंचे। केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।