ब्रेकिंग
Bankipur By Election Counting 2026: बाकीपुर उपचुनाव की मतगणना शुरू, पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद खुलेगी EVMBankipur By Election Result 2026: आज तय होगी सियासी बादशाहत, 21 राउंड की काउंटिंग में BJP, RJD या जन सुराज किसके सिर सजेगा ताज?Bihar weather: 3 अगस्त को बिहार में मौसम का कहर! इन जिलों में होगी अति भारी बारिश, IMD ने जारी किया बड़ा अलर्टपाकिस्तान में पुलिस स्टेशन के बाहर आत्मघाती हमला, 14 लोगों की मौत 20 घायलडेहरी EO हत्याकांड: मृतक की पत्नी के आरोपों पर चिराग के विधायक सोनू सिंह की सफाई, कहा-इस मामले की निष्पक्ष जांच होBankipur By Election Counting 2026: बाकीपुर उपचुनाव की मतगणना शुरू, पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद खुलेगी EVMBankipur By Election Result 2026: आज तय होगी सियासी बादशाहत, 21 राउंड की काउंटिंग में BJP, RJD या जन सुराज किसके सिर सजेगा ताज?Bihar weather: 3 अगस्त को बिहार में मौसम का कहर! इन जिलों में होगी अति भारी बारिश, IMD ने जारी किया बड़ा अलर्टपाकिस्तान में पुलिस स्टेशन के बाहर आत्मघाती हमला, 14 लोगों की मौत 20 घायलडेहरी EO हत्याकांड: मृतक की पत्नी के आरोपों पर चिराग के विधायक सोनू सिंह की सफाई, कहा-इस मामले की निष्पक्ष जांच हो

पटना में किसान का मर्डर, अपराधियों ने सीने में गोली मारकर की हत्या

PATNA : बिहार की राजधानी पटना में जमीन विवाद की वजह से किसान की गोली मारकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है. मृतक के परिजनों में कोहराम

पटना में किसान का मर्डर, अपराधियों ने सीने में गोली मारकर की हत्या
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार की राजधानी पटना में जमीन विवाद की वजह से किसान की गोली मारकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है. मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है.


घटना मोकामा के घोसवरी थाने के अलीनगर-पैजुना की बताई जा रही है. वहीं मृतक की पहचान अलीनगर के ही कालू राय के 35 वर्षीय बेटे मुकेश राय उर्फ धौकल के रूप में की गई है. स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक वह बथान से घर लौट रहा था. अपराधियों ने बीच रास्ते में घात लगाकर उसके सीने में गोली मार दी. मुकेश गोली लगने के बाद जमीन पर गिरकर तड़पने लगा. इसकी सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे और लहूलुहान हालत में उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए. लेकिन वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.


परिजनों के अनुसार पड़ोस के लोगों से ही उसका जमीन विवाद चल रहा था. इसे लेकर कई दिनों से दोनों पक्षों के बीच तनाव का माहौल बना था. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच गांव स्तर पर पंचायत भी हुई थी. मुकेश ने पंचायत मानी लेकिन दूसरे पक्ष समझौते को तैयार नहीं हुए. वहीं, बुरा अंजाम भुगतने की धमकी भी दी थी. कयास लगाया जा रहा है कि बाद में अंधेरे का फायदा उठाकर विरोधियों ने वारदात को अंजाम दिया. ग्रामीणों का कहना है कि अपराधी वारदात के बाद गांव से बाहर भाग गए.

टैग्स