ब्रेकिंग
बिहार में बेखौफ बदमाशों का कहर... दारोगा के दोनों बेटों को मारी गोली, छोटे की मौत, बड़े की हालत गंभीर✦टाइगर श्रॉफ के घर फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, 35 हजार और विदेश में बसाने का दिया था लालच✦रावण दहन देखने जा रहे हैं पटना? गांधी मैदान के गेट से लेकर VIP एंट्री तक जान लें पूरा इंतजाम✦सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦बिहार में बेखौफ बदमाशों का कहर... दारोगा के दोनों बेटों को मारी गोली, छोटे की मौत, बड़े की हालत गंभीर✦टाइगर श्रॉफ के घर फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, 35 हजार और विदेश में बसाने का दिया था लालच✦रावण दहन देखने जा रहे हैं पटना? गांधी मैदान के गेट से लेकर VIP एंट्री तक जान लें पूरा इंतजाम✦सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर

पटना में गर्लफ्रेंड को दूध लाने भेजकर युवक ने की आत्महत्या, मर्जी के खिलाफ हुई शादी से था परेशान

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है जहां किराए के मकान में रहने वाले एक युवक ने आत्महत्या कर ली है. बताया जा रहा है कि युवक अपनी प्रेमिका के साथ पटना

पटना में गर्लफ्रेंड को दूध लाने भेजकर युवक ने की आत्महत्या, मर्जी के खिलाफ हुई शादी से था परेशान
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है जहां किराए के मकान में रहने वाले एक युवक ने आत्महत्या कर ली है. बताया जा रहा है कि युवक अपनी प्रेमिका के साथ पटना में रहता था. हालांकि जब पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि युवक शादीशुदा था. फिलहाल युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. कमरे से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है. 


मृतक की पहचान नालंदा जिले के हरनौत थाना क्षेत्र स्थित बराह के रहने वाले सीताराम यादव के 25 वर्षीय बेटे रवि कुमार के रूप में की गई है. मामला पटना स्थित जक्कनपुर के पश्चिमी जयप्रकाश नगर का है. जानकारी के अनुसार, मृतक रवि 4 महीने पहले ही पश्चिमी जयप्रकाश नगर में रहने आया था. उसने मेनिका नाम की लड़की से लव मैरिज की थी. दोनों पटना में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे. 


पुलिस ने जब मामले की जांच की तो पता चला कि 6 महीने पहले रवि के घर वालों ने उसकी शादी किसी दूसरी लड़की से उसकी मर्जी के खिलाफ करवा दी थी. जबकि मनिका से उसका 6 साल से अफेयर चल रहा था. इसके बाद उसने मेनिका से प्रेम विवाह किया और पटना में उसके साथ रहने लगा. रवि प्रेम विवाह कर चुका है और मेनिका के साथ ही रह रहा है, इस बात की जानकारी उसके घर वालों को मिल गई थी. 


पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि इस कारण घरवालों से कई बार उसकी बहस भी हो चुकी थी. बीते कुछ दिनों से वह परेशान चल रहा था. जिस दिन उसने आत्महत्या की उस दिन उसने मेनिका को दूध लाने के लिए घर से बाहर भेजा और खुद फांसी के फंदे से झूल गया. जब मेनिका दूध लेकर लौटी तब देखी कि रवि का शव फंदे से झूल रहा है. मेनिका के रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हुए. लोगों ने पुलिस को फोन किया. इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और परिजनों को इस बात की जानकारी दी. 

टैग्स