ब्रेकिंग
मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी

पटना में प्रेमी-प्रेमिका ने की खुदकुशी, प्यार में असफल होने पर जहर खाकर दे दी जान

PATNA: खबर राजधानी पटना से है, जहां प्यार में असफल प्रेमी युगल ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। घटना पटना सिटी के नदी थाना क्षेत्र स्थित त्रिवेणी संगम घाट की है। लड़की पहले से शादी

पटना में प्रेमी-प्रेमिका ने की खुदकुशी, प्यार में असफल होने पर जहर खाकर दे दी जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: खबर राजधानी पटना से है, जहां प्यार में असफल प्रेमी युगल ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। घटना पटना सिटी के नदी थाना क्षेत्र स्थित त्रिवेणी संगम घाट की है। लड़की पहले से शादीशुदा थी और उसका अपने भाई के साले के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्यार में असफल होने के बाद दोनों ने हताशा में आकर आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


मृतक प्रेमी युगल की पहचान नालंदा के हिलसा थाना क्षेत्र के नवडीहा गांव निवासी जितेंद्र राम की पत्नी रुक्मिणी देवी और हुलासगंज थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव का निवासी टुनटुन कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रुक्मिणी देवी का पति जितेंद्र राम चेन्नई में रहकर नौकरी करता है। पति के घर से बाहर रहने के दौरान रुक्मिणी अपने भाई के साले के संपर्क में आ गई। इसी बीच दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा। लेकिन जब प्रेमी युगल को सफलता नहीं मिली तो हताशा में आकर दोनों ने जान देने का फैसला कर लिया।


दोनों प्रेमी युगल त्रिवेणी संगम घाट पर पहुंचे और जहर खा लिया। घाट पर मौजूद लोगों की नजर जब दोनों पर पड़ी तो आनन-फानन में उन्हे फतुहा पीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने रुक्मिणी को मृत घोषित कर दिया जबकि टुनटुन कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया। पीएमसीएच पहुंचने से पहले ही प्रेमी टुनटुन कुमार ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।